भोपाल डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते पर रेप का केस दर्ज, जानें पूरा मामला
राजधानी भोपाल में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते (Deputy Collector Rajesh Sorte ) पर गुरुवार यानी 14 नवंबर की देर रात दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। डिप्टी कलेक्टर पर महिला कर्मचारी से दुष्कर्म करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि डिप्टी कलेक्टर ने पचोर में तहसीलदार रहते एक महिला कर्मचारी से शादी का वादा कर अवैध संबंध बनाए थे। जब सोरते शादी से मुकर गए तो महिला कर्मचारी ने पचोर थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी।
पीड़ित महिला ने लगाए आरोप
वहीं पीड़िता का कहना है कि डिप्टी कलेक्टर शादी का वादा कर पिछले दो साल तक संबंध बनाते रहे। उन्होंने भोपाल में बंगले और सर्किट हाउस में भी रुकवाया। शादी करने के लिए कहा तो उन्होंने पूरी तरह से दूरी बना ली थी। महिला ने बताया कि गुरुवार को पुलिस ने महिला से करीब 13 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। पीड़ित महिला भी कर्मचारी है।
भोपाल डिप्टी कलेक्टर पर रेप का आरोप, पीड़िता बोली-झांसा देकर किया शोषण
सिटीजन पोर्टल पर ई- एफआईआर दर्ज
पत्नी ने कर दी सरपंच पति की गर्लफ्रेंड की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल
सोरते ने सभी आरोपों को बताया था झूठ
डिप्टी कलेक्टर सोरते ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया है और महिला को आपराधिक बैकग्राउंड का बताया। उनका कहना है कि महिला की आर्थिक मदद के लिए उन्होंने कुछ रुपए उधार दिए थे, लेकिन इसके बाद महिला ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं।
लपुर में फरदीन ने किया कॉलेज की छात्रा से रेप, फिर बोला धर्म बदल लो
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक