रतलाम में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए विधायक कमलेश्वर डोडियार
Sourabh Bhatnagar | Dec 11, 2024, 12:31 IST
thesootr
रतलाम जिले में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार द्वारा बुलाए गए आंदोलन के चलते तनावपूर्ण स्थिति बन गई। प्रदर्शन के लिए बंजली हवाई पट्टी पहुंचने पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए विधायक कमलेश्वर डोडियार को उनके समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया।
आमीन हुसैन @ रतलाम
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार द्वारा बुलाए गए आंदोलन के चलते तनावपूर्ण स्थिति बन गई। प्रशासन ने प्रदर्शन के लिए अनुमति न देते हुए निर्धारित स्थल के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बावजूद, विधायक डोडियार ने प्रदेश और देशभर के आदिवासी समाज के लोगों से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की, जिससे मामला और गर्मा गया।
![thesootr]()
सोमवार को रतलाम एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा, और एसडीएम अनिल भाना ने आंदोलन स्थल, स्थानीय स्टेडियम को बंद कर दिया था। प्रशासन के इस कदम के बाद विधायक ने आज बंजली हवाई पट्टी पर प्रदर्शन आयोजित करने का फैसला किया।
प्रदर्शन के लिए बंजली हवाई पट्टी पहुंचने पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए विधायक कमलेश्वर डोडियार को उनके समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया।
5 दिसंबर को सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार अपने साथियों के साथ रतलाम जिला अस्पताल पहुंचे थे। यहां इमरजेंसी ओपीडी का निरीक्षण करते समय उनकी बहस डॉक्टर सीपीएस राठौर से हो गई। इस दौरान हुई बहस का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें डॉक्टर विधायक को अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं। हालांकि, बहस की शुरुआत कैसे हुई, इसका कोई वीडियो सामने नहीं आया।
इस घटना के बाद 6 दिसंबर को दोनों पक्षों ने स्टेशन रोड थाने में एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मामले ने तेजी से तूल पकड़ लिया, और 7 दिसंबर को विधायक डोडियार ने 11 दिसंबर को बड़े आंदोलन का ऐलान कर दिया। उन्होंने प्रदेशभर के आदिवासी समाज के लोगों से रतलाम पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की।
आंदोलन के कारण शहर में तनाव का माहौल है। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करते हुए आंदोलन स्थल पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। शहरवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार द्वारा बुलाए गए आंदोलन के चलते तनावपूर्ण स्थिति बन गई। प्रशासन ने प्रदर्शन के लिए अनुमति न देते हुए निर्धारित स्थल के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बावजूद, विधायक डोडियार ने प्रदेश और देशभर के आदिवासी समाज के लोगों से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की, जिससे मामला और गर्मा गया।
प्रशासन और पुलिस का सख्त रुख
thesootr
सोमवार को रतलाम एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा, और एसडीएम अनिल भाना ने आंदोलन स्थल, स्थानीय स्टेडियम को बंद कर दिया था। प्रशासन के इस कदम के बाद विधायक ने आज बंजली हवाई पट्टी पर प्रदर्शन आयोजित करने का फैसला किया।
प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए विधायक
आदिवासी समुदाय में आक्रोश
विधायक की हिरासत के बाद आदिवासी समाज में नाराजगी देखी जा रही है। डोडियार ने आरोप लगाया है कि प्रशासन उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। प्रशासन और पुलिस ने इस मामले में स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिले में माहौल शांत बनाए रखने की अपील की गई है। वहीं जानकारी के मुताबिक रतलाम में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार द्वारा आयोजित आंदोलन को देखते हुए शहर के कुछ निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। मित्र निवास रोड और बरबड़ रोड स्थित स्कूलों ने अवकाश का निर्णय लिया है। वहीं, अन्य स्कूलों ने सुबह की शिफ्ट का समय 11:30 बजे और दोपहर की शिफ्ट का समय 4:30 बजे समाप्त करने का निर्णय लिया है। आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सुबह से ही आंदोलन स्थल समेत संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
क्यों पड़ी आंदोलन की जरूरत
दोनों पक्षों पर एफआईआर, विवाद बढ़ा
पुलिस और प्रशासन अलर्ट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava