अस्पताल में हुआ डॉक्टर-विधायक कमलेश्वर के बीच विवाद थाने पहुंचा

Sandeep Kumar | Dec 06, 2024, 23:11 IST
Share
ratlam doctor mla
ratlam doctor mla

रतलाम जिला अस्पताल में डॉक्टर और विधायक कमलेश्वर डोडियार के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने थाना स्टेशन रोड पर शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है...

आमीन हुसैन @ Ratlam. रतलाम के जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर और सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के बीच विवाद के बाद दोनों पक्षों ने थाना स्टेशन रोड पर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कार्रवाई की। विधायक की रिपोर्ट पर ड्यूटी डॉक्टर सी.पी.एस. राठौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, वहीं डॉक्टर की रिपोर्ट पर विधायक और उनके चार समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

WhatsApp Image 2024-12-06 at 17.39.50(1)
WhatsApp Image 2024-12-06 at 17.39.50(1)

क्या था विवाद?

गुरुवार रात 9:30 बजे सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार रतलाम जिला चिकित्सालय पहुंचे थे, जहां कक्ष क्रमांक 8 में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सी.पी.एस. राठौर से पूछताछ कर रहे थे। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया और डॉक्टर के द्वारा विधायक को गालियाँ दी गईं, जिसका वीडियो भी सामने आया। इसके बाद विधायक ने स्टेशन रोड थाने में लिखित शिकायत दी, जिसमें उन्होंने डॉक्टर पर आदिवासी एक्ट के तहत गलत भाषा और गाली देने का आरोप लगाया।

विधायक ने की कार्रवाई की मांग

इसके बाद, शुक्रवार को विधायक कमलेश्वर डोडियार अपने समर्थकों के साथ थाना स्टेशन रोड पहुंचे और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विधायक ने कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की शिकायतों पर जिला चिकित्सालय पहुंचे थे, जहां उन्हें खुद हल्का सर्दी-जुकाम था। जब वह डॉक्टर से इलाज के बारे में पूछताछ कर रहे थे, तो डॉक्टर ने उन्हें गाली दी और बदतमीजी की। विधायक ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने उनका अपमान किया, और उन्होंने इस पर कार्रवाई की मांग की।

डॉक्टर का पक्ष

वहीं, ड्यूटी डॉक्टर सी.पी.एस. राठौर ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ शिकायत दी। डॉक्टर का कहना था कि विधायक बिना पर्ची के इलाज के लिए आए थे और उनके साथ आए लोग बदतमीजी कर रहे थे। डॉक्टर ने कहा कि उन्होंने संयम के साथ उनसे बात की, लेकिन विधायक और उनके समर्थकों ने गलत भाषा का इस्तेमाल किया। डॉक्टर ने अपनी शिकायत में विधायक और उनके समर्थकों पर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने दोनों शिकायतों की जांच करते हुए विधायक कमलेश्वर डोडियार और उनके समर्थकों पर मामला दर्ज किया। इसके साथ ही, डॉक्टर सी.पी.एस. राठौर पर भी आदिवासी एक्ट, गाली देने और बदतमीजी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • रतलाम न्यूज
  • विधायक कमलेश्वर डोडियार
  • मध्य प्रदेश
  • BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • रतलाम जिला अस्पताल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा