पुलिस देखती रही और हिंदू संगठन का नेता देता रहा खुलेआम आगजनी की धमकी

Sandeep Kumar | May 25, 2025, 22:40 IST
ratlam-javra-hindu-jagran-manch
प्रदर्शनकारियों ने जावरा के घंटाघर चौराहे से सीएसपी कार्यालय तक मार्च किया और ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने आरोपी आसिम कुरैशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

आमीन हुसैन@ रतलाम



MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम के जावरा में हिंदू जागरण मंच के नगर संयोजक सूरज महावर को चाटा मारा। आरोप है कि आसिम कुरैशी ने महावर को तिलक लगाए होने के कारण थप्पड़ मारा। धमकी दी कि यदि वह मुस्लिम मोहल्ले में तिलक लगाकर आए तो गोली मारी जाएगी। वहीं इस घटना के बाद सर्व हिंदू समाज के सैकड़ों लोग विरोध प्रदर्शन में उतर आए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।



आरोपी आसिम कुरैशी गिरफ्तार

प्रदर्शनकारियों ने जावरा के घंटाघर चौराहे से सीएसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने आरोपी आसिम कुरैशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी और रातभर गश्त की गई।



ये भी पढ़ें...



बीजेपी नेता का बिजली कर्मचारी से अभद्र भाषा का ऑडियो वायरल, कांग्रेस ने बोला हमला



इंदौर में बोले पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल जसविंदर सिंह सिंधू , ऑपरेशन सिंदूर में भारत के सैन्य सामर्थ्य को दुनिया ने देखा



नेता की धमकी और प्रशासन की चुप्पी

प्रदर्शन के दौरान एक नेता ने पुलिस के सामने खुलेआम धमकी दी। यदि 24 घंटे में आरोपी का जुलूस नहीं निकाला गया तो जावरा बंद रहेगा। चाहे आगजनी करनी पड़े या गोली मारनी पड़े। इसके साथ ही महिलाओं के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। यह सब पुलिस के सामने हुआ, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।



ये भी पढ़ें...



ये खबर भी पढ़िए... खंडवा गैंगरेप मामला: कांग्रेस ने जांच टीम बनाई, विपक्ष ने बोला सरकार पर हमला



ये खबर भी पढ़िए... MP में कोरोना ने फिर दी दस्तक, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, इतने मरीज आए सामने



पुलिस की भूमिका पर सवाल

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने गमछे वाले नेता की धमकी और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। यह सवाल उठता है कि पुलिस प्रशासन इस प्रकार की घटनाओं पर चुप्पी क्यों साधे रहता है और ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाती?



मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन

1c4c7661-184


जावरा सीरत कमेटी के बैनर तले मुस्लिम समाज ने जावरा सीएसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। हिंदू जागरण मंच के नेता सूरज महावर के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही। कमेटी के जिम्मेदारों ने बताया कि वीडियो में सूरज महावर खुलेआम लोगों को उकसा रहा है और खुलेआम आगजनी और गर्दन काटने की बात कह रहा है। इतना ही नहीं उसने समाज की महिलाओं को आपत्तिजन शब्द कहे।हालांकि सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो ने वीडियो की जांच कर कार्रवाई करने को बात कही है।





अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • MP News
  • रतलाम
  • मध्य प्रदेश
  • पुलिस
  • हिंदू जागरण मंच
  • जावरा