रतलाम से लापता युवक का उज्जैन में बंद कमरे में मिला शव, गुस्से में भीड़ ने फूंका आरोपी का घर

Aman Vaishnav | May 04, 2026, 12:18 IST
Share
ratlam manish mali kidnap and murder case
ratlam manish mali kidnap and murder case

रतलाम के 22 साल के मनीष माली की उज्जैन में बेरहमी से हत्या की गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार और भीड़ ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की साथ ही उसका घर भी जला दिया।

आमीन हुसैन @ रतलाम

News In Short

  • रतलाम में 22 साल के मनीष माली का उसके घर से जबरन अपहरण किया गया।
  • आरोपियों ने उज्जैन ले जाकर मनीष की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी।
  • शराब पीने के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर हुई बहस हत्या में बदल गई।
  • घटना के बाद गुस्से में भीड़ ने चक्काजाम किया और आरोपी के घर में आग लगा दी।
  • पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 दिन की रिमांड पर लिया है।

News In Detail

मध्य प्रदेश के रतलाम की एक खौफनाक घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। 22 साल के मनीष माली का अपहरण कर बेरहमी से उज्जैन में हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद जो हुआ, उसने हालत को और भी डरावना बना दिया। शुक्रवार, 01 मई की रात करीब 10:30 बजे तीन लोग मनीष को उसके घर से जबरदस्ती कार में बैठाकर ले गए।

परिवार को कुछ समझ में आता, इससे पहले ही मनीष गायब हो चुका था। अगले दिन, शनिवार, 02 मई को परिवार ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

IMG_20260502_192010-601749
IMG_20260502_192010-601749

मकान में बंधक बनाया

आरोपियों ने मनीष को करीब 90 किलोमीटर दूर उज्जैन ले जाकर एक मकान में बंधक बना लिया था। यहां उन्होंने पहले जमकर शराब पी थी। इसके बाद एक पुरानी रंजिश की वजह से मामूली बहस हिंसा में बदल गई।

जानकारी के अनुसार गुस्से में आकर आरोपियों ने मनीष का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। युवक की हत्याके बाद वे शव को कमरे में बंद करके ताला लगाकर फरार हो गए।

शव रखकर किया चक्काजाम

घटना के तीसरे दिन मामला और बढ़ गया। रविवार, 03 मई को रतलाम जिले के आलोट विक्रमगढ़ में मनीष के परिवार और गांव वाले गुस्से में आकर सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया, जो 4-5 घंटे तक चला।

प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत किया और कार्रवाई करते हुए आरोपियों के अवैध निर्माण पर जेसीबी चलवाई।

IMG-20260502-WA0083-579133
IMG-20260502-WA0083-579133

आरोपी के घर में तोड़फोड़, आग लगाई

लेकिन प्रशासन का कदम भीड़ के गुस्से को शांत नहीं कर सका। उग्र भीड़ एक आरोपी के घर में घुस गई और वहां जमकर तोड़फोड़ की, सामान बाहर फेंका और पत्थरबाजी भी की।

हालात ऐसे बिगड़े कि भीड़ ने घर में आग तक लगा दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन पुलिस को स्थिति को संभालने में बहुत मेहनत करनी पड़ी।

पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी को कोर्ट में पेश किया गया है। साथ ही दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जो भी दोषी पाए गए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अलोट SDOP पल्लवी गौर ने बताया कि अपहरण के बाद अब हत्या की धारा भी इस मामले में जोड़ दी गई है। पांच आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उन्हें दो दिन का रिमांड मिला है। जांच के दौरान यदि किसी और की भूमिका सामने आई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
ये खबरें भी पढ़िए...

क्राइम न्यूज: गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या में 11 को उम्रकैद, मछली ठेके पर हुई थी लड़ाई

पूर्व कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव के खिलाफ FIR, किसान की आत्महत्या को लेकर मामला दर्ज

मध्यप्रदेश न्यूज: आंदोलन से पहले ही एमपी पुलिस ने किसान नेताओं को किया हाउस अरेस्ट

एमपी में स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग के डेटा में गड़बड़ी

Tags:
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन
  • क्राइम न्यूज
  • युवक की हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती