सांसद चंद्रशेखर के करीबी की MD ड्रग्स फैक्ट्री पर छापा! करोड़ों का माल जब्त, 12 से ज्यादा हिरासत में

Sourabh Bhatnagar | Published:
Share
ratlam police seize 6kg drugs weapons
ratlam police seize 6kg drugs weapons

रतलाम पुलिस ने MD ड्रग्स के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुरुवार देर रात को छापेमारी कर एक अवैध ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से करीब 10 किलो 900 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई है। फैक्ट्री मालिक सांसद चंद्रशेखर का करीबी बताया जा रहा है।

रतलाम @ आमीन हुसैन

News In Short

  • छापेमारी: रतलाम के चिकलाना में पुलिस ने MD ड्रग्स फैक्ट्री पर छापा मारा, 10 किलो 900 ग्राम ड्रग्स और 3 करोड़ का केमिकल जब्त किया।
  • फैक्ट्री मालिक: दिलावर खान पठान, जो सांसद चंद्रशेखर का करीबी और आजाद समाज पार्टी से जुड़ा है, फैक्ट्री चला रहा था।
  • सामान की बरामदगी: पुलिस ने 12 बोर बंदूक, 91 कारतूस, दो जिंदा मोर और चंदन की लकड़ियां भी बरामद कीं।
  • हिरासत में आरोपी: 12 से ज्यादा आरोपियों को हिरासत में लिया गया। 5 थानों के 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी ऑपरेशन में शामिल थे।
  • माल की कीमत: जब्त सामान की कुल कीमत 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

सांसद चंद्रशेखर का करीबी फैक्ट्री मालिक!

Ratlam News:यह फैक्ट्री दिलावर खान पठान के घर में चल रही थी, जो चिकलाना का रहने वाला है। दिलावर आजाद समाज पार्टी से जुड़ा हुआ हैं और यूपी के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का करीबी भी बताया जाता है।

2023 में दिलावर ने जावरा सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। उसे आजाद समाज पार्टी का प्रदेश पदाधिकारी भी कहा जा रहा है।

23a0027a-ee6
23a0027a-ee6


9c5aa31d-55b
9c5aa31d-55b


छापे के दौरान और क्या-क्या मिला

छापे के दौरान पुलिस ने 12 बोर की बंदूकें और 91 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि पुलिस को दो जिंदा मोर और चंदन के दो पेड़ों की लकड़ियां भी मिलीं।

वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। उनके अधिकारी मौके पर पहुंचने वाले हैं। इसके अलावा करीब 3 करोड़ रुपए कीमत का केमिकल और ड्रग्स (एमडी ड्रग्स जब्ती) बनाने का कच्चा माल भी जब्त किया गया है।

12 से ज्यादा आरोपी को हिरासत में

पुलिस ने अब तक 12 से ज्यादा आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस पूरे ऑपरेशन में रतलाम के 5 थानों के 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल थे, और दो एडिशनल एसपी भी मौके पर थे। कुल मिलाकर जब्त किए गए माल की कीमत करीब 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है।



रतलाम एसपी अमित कुमार भोपाल से इस पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहे थे, और पुलिस की विशेष टीम पिछले तीन दिनों से फैक्ट्री के आसपास छानबीन कर रही थी।

पहला ऐसा मामला

बताया जा रहा है कि यह मध्य प्रदेश का पहला ऐसा मामला है, जहां राज्य पुलिस ने MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। इससे पहले इस तरह की कार्रवाई एनसीबी (NCB) या दूसरी केंद्रीय एजेंसियां ही करती रही हैं।

Tags:
  • Ratlam News
  • नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
  • एमडी ड्रग्स
  • एमडी ड्रग्स जब्ती
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर