रतलाम में मोहर्रम के जुलूस के बाद तनाव, हिंदू राष्ट्र लिखा बैनर जलाने का आरोप, बाजार बंद

Rohit Sahu | Jul 07, 2025, 14:07 IST
Share
ratlam
ratlam

रतलाम में मोहर्रम के जुलूस के दौरान के एक वीडियो ने तनाव का महौला पैदा कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने सड़क पर उतरकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

आमीन हुसैन@रतलाम

रतलाम के सैलाना में मोहर्रम के जुलूस के दौरान का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में कुछ युवक आग वाले गैस स्प्रे से आग का गुबार छोड़ते देखे जा रहे हैं। आग की लपटें जिस बैनर की ओर गईं, उस पर हिंदू राष्ट्र बड़े अक्षरों में लिखा था। लपटों से बैनर का कुछ हिस्सा जल गया।

वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक भावना भड़काने का आरोप लगाते हुए मार्केट बंद रखा और धरना दिया। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है, साथ ही मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण भी किया।

घटना रविवार रात की, वीडियो सोमवार सुबह वायरल

यह घटना रविवार देर रात मस्जिद चौराहे की बताई जा रही है। हालांकि वीडियो सोमवार सुबह वायरल हुआ। इसमें स्पष्ट दिख रहा है कि युवक आग का गुबार उड़ा रहा है। आग की लपटें बैनर की तरफ जाती हैं, जिससे बैनर का नीचे का हिस्सा जल गया। वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

हिन्दू समाज के लोग सड़क पर बैठे

सर्व हिंदू समाज और अन्य धार्मिक संगठनों ने इसे जानबूझकर किया गया कृत्य बताया। उन्होंने कहा कि यह भगवा ध्वज का अपमान है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटना के विरोध में सोमवार को बाजार बंद रहा और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे।

1003176074_1751871831
1003176074_1751871831

युवक को नहीं रोका गया, रासुका लगाने की उठी मांग

हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताते हुए सवाल उठाया कि वहां मौजूद किसी ने भी उस युवक को नहीं रोका। संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ NSA (National Security Act) के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Ratlam Sailana Muharram Juloos 2
Ratlam Sailana Muharram Juloos 2

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में तैनात बल

फिलहाल पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मस्जिद चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। SDOP सैलाना नीलम बघेल, रतलाम ग्रामीण SDOP किशोर पाटनवाला और थाना प्रभारी सुरेश गडरिया मौके पर मौजूद हैं।

सड़क पर बैठकर पढ़ा गया हनुमान चालीसा

घटना से आक्रोशित लोगों ने मस्जिद चौराहे पर ही धरना दे दिया। विरोध स्वरूप वहां सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे और सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों से बात की और आपस में शांति बरतने की अपील की, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP News | सैलाना न्यूज | मोहर्रम जुलूस | हिन्दू राष्ट्र ratlam police

Tags:
  • MP News
  • रतलाम
  • सैलाना न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • हिन्दू राष्ट्र
  • मोहर्रम जुलूस
  • ratlam police
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती