रतलाम में पथराव केस में अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार, घटना की जगह बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था लखन
Vikram Jain | Sept 09, 2024, 16:53 IST
Ratlam stone pelting and uproar case 5 accused arrested
रतलाम में गणेश प्रतिमा जुलूस में पत्थरबाजी के आरोप लगाकर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मामले में 13 नामजद समेत 150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आमीन हुसैन@ RATLAM
मध्य प्रदेश के रतलाम में गणेश प्रतिमा जुलूस पर पथराव के आरोप के बाद हंगामा और थाना घेराव के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने अफवाह फैलाकर शहर में दंगे की साजिश रचने के आरोप में लखन रजवानिया, किन्नर गुरू काजल और महेंद्र सोलंकी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने पूरे बवाल और नारेबाजी करने के मामले में 13 नामजद समेत 150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में बीजेपी नेता जलज सांखला भी शामिल है।
दूसरी तरफ, शहर में रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा (Ratlam SP Rahul Kumar Lodha) की मौजूदगी में फ्लैग मार्च ( police flag march) निकाला गया। मार्च में एडीएम, एडिशनल एसपी, सीएसपी, सभी थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल हुए। फ्लैग मार्च कर पुलिस ने संदेश दिया कि शहर में कोई भी शहर में अशांति नहीं फैला सकता है। पुलिस असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए तैयार है। पुलिस ने अपील की है कि सभी खुशियों के साथ मिलजुल कर त्योहार मनाएं।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
बता दें कि शनिवार की रात को रतलाम के मोचीपुरा क्षेत्र में गणेश प्रतिमा के जुलूस में पथराव की अफवाह फैलने के बाद शहर में सांप्रदायिक तनाव फैल गया था। हिंदू मुस्लिम समुदाय के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने स्टेशन रोड थाने का घेराव कर दिया। और जमकर हंगामा किया था। पुलिस के समझाने पर भीड़ नहीं मान रही थी, पथराव के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था।
इसके बाद भी भीड़ में मौजूद लोग नहीं माने और थाने से प्रदर्शन खत्म करने के बाद भीड़े ने हाथीखाना क्षेत्र जबरन घुस कर मुस्लिम घरों के बाहर नारेबाजी करते हुए कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और कुछ घरों पर पत्थर भी फेंके। क्षेत्र में हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए भीड़ पर हल्का लाठी चार्ज किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच पुलिस ने CCTV कैमरों को चेक किया। मामले की पूछताछ में अफवाह फैलाने वाले आरोपी लखन रजवानिया ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्थर मारने की तीन अलग- अलग जगह बताई। जिसके बाद पुलिस ने CCTV चेक किए लेकिन ऐसा कोई वीडियो या पत्थर मारने की घटना सामने नहीं आई।
अब रतलाम पुलिस ने इस पूरे मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दंगे की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने लखन रजवानिया, काजल किन्नर , बीजेपी नेता जलज सांखला समेत 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में रवि शर्मा, महेंद्र सोलंकी, नितेश, मुकेश बंजारा, रवि सेन, विजय प्रजापत, मंथन भोंसले, अमन जैन, जयदीप गुर्जर, अज्जू बरगुंडा के खिलाफ भीड़ को उकसाने के मामला दर्ज किया है। मामले में अब तक 150 सौ लोगों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अब तक मुख्य आरोपी लखन रजवानिया समेत 5 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
मध्य प्रदेश के रतलाम में गणेश प्रतिमा जुलूस पर पथराव के आरोप के बाद हंगामा और थाना घेराव के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने अफवाह फैलाकर शहर में दंगे की साजिश रचने के आरोप में लखन रजवानिया, किन्नर गुरू काजल और महेंद्र सोलंकी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने पूरे बवाल और नारेबाजी करने के मामले में 13 नामजद समेत 150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में बीजेपी नेता जलज सांखला भी शामिल है।
एसपी की मौजूदगी में पुलिस का फ्लैग मार्च
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
जानें क्या है पूरा मामला
पुलिस ने किया था लाठी चार्ज
पुलिस को नहीं मिले पथराव के सबूत
13 नामजद समेत 150 से ज्यादा लोगों पर केस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava