रिटायर्ड डीएसपी की पत्नी ने पुलिसकर्मी पर तानी बंदूक, सीट बेल्ट न लगाने पर हुआ विवाद
Aman Vaishnav | Apr 08, 2026, 08:16 IST
retired dsp threatens police with gun panna road
पन्ना-छतरपुर मार्ग पर मंगलवार 07 अप्रैल की शाम एक बड़ा हंगामा हुआ। सीट बेल्ट न लगाने पर जब पुलिस ने गाड़ी रोकी तो रिटायर्ड डीएसपी और उनकी पत्नी नाराज हो गए और पुलिसकर्मियों से ही उलझ गए।
कानून की रक्षा करने वाले ही जब कानून हाथ में लें, तो नजारा खौफनाक होता है। पन्ना में एक रिटायर्ड डीएसपी ने खाकी का जरा भी सम्मान नहीं किया। उन्होंने सड़क पर सरेआम ड्यूटी कर रहे पुलिसवालों को धमकाया। अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालकर वे पुलिसकर्मियों को डराने लगे। फिलहाल ये पूरी घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
पन्ना-छतरपुर मार्ग NH-39 पर मंगलवार 07अप्रैल की शाम को एक अजीब वाकया हुआ। सीट बेल्ट न पहनने पर पुलिस ने एक रिटायर्ड डीएसपी भरत सिंह चौहान और उनकी पत्नी को रोका तो दोनों पुलिस टीम से ही उलझ पड़े। आरोप है कि गुस्से में आकर उन्होंने पुलिसकर्मियों पर बंदूक तक तान दी थी।
जानकारी के अनुसार इस मार्ग पर सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी मैहर के रहने वाले रिटायर्ड डीएसपी भरत सिंह चौहान अपनी पत्नी के साथ कार में जा रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें सीट बेल्ट न पहनने पर रोका, तो दोनों भड़क गए और पुलिस के साथ बदसलूकी करने लगे।
![a58eb42d-e43]()
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें साफ दिख रहा है कि रिटायर्ड डीएसपी और उनकी पत्नी पुलिसकर्मियों से झगड़ रहे हैं। बहस के दौरान जब पुलिस ने नियमों की बात की, तो गुस्से में आकर उन्होंने अपनी बंदूक निकाल ली।
![2f2d0f64-efc]()
![2873eaae-446]()
![92a3ae0f-b6f]()
रिटायर्ड डीएसपी ने खुद को पुलिस विभाग का पूर्व अधिकारी बताकर रौब दिखाने की कोशिश की। जब महिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि बंदूक अंदर रखो, तो रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी ने जवाब दिया, हम क्यों रखें? हमारे पास लाइसेंस है।
इस पर अधिकारी ने कहा, लाइसेंस होने का मतलब ये नहीं कि आप सड़क पर बंदूक घुमाओ। पुलिस का कहना था कि उन्होंने बेल्ट नहीं पहना था, जबकि कार में सवार लोगों ने इससे साफ इनकार किया।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी न्यूज: अतीक अहमद मरा है गैंग नहीं, एमपी के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी, 10 लाख मांगे
जबलपुर में गोल्ड लोन घोटाला, नकली गहनों पर बैंक से लाखों की ठगी, सर्राफा व्यापारी भी घेरे में
मध्यप्रदेश न्यूज: सब-इंस्पेक्टर (SI) पर लगे 50 हजार मांगने का आरोप, वीडियो बनाकर टैक्सी ड्राइवर ने की आत्महत्या, SI सस्पेंड
लुटेरों ने कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाकर जेवर लूटे, पति की हत्या
सीट बेल्ट न पहनने पर हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार इस मार्ग पर सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी मैहर के रहने वाले रिटायर्ड डीएसपी भरत सिंह चौहान अपनी पत्नी के साथ कार में जा रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें सीट बेल्ट न पहनने पर रोका, तो दोनों भड़क गए और पुलिस के साथ बदसलूकी करने लगे।
a58eb42d-e43
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
2f2d0f64-efc
पुलिसकर्मियों और डीएसपी के बीच हुई बातें
2873eaae-446
92a3ae0f-b6f
अधिकारी बताकर रौब दिखाने की कोशिश
इस पर अधिकारी ने कहा, लाइसेंस होने का मतलब ये नहीं कि आप सड़क पर बंदूक घुमाओ। पुलिस का कहना था कि उन्होंने बेल्ट नहीं पहना था, जबकि कार में सवार लोगों ने इससे साफ इनकार किया।
आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
पन्ना की एसपी निवेदिता नायडू ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि स्थिति को काबू में करने के बाद मंडला पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। सरकारी काम में रुकावट डालने, पुलिस के साथ बदतमीजी करने और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने साफ किया कि कानून सभी के लिए बराबर है, चाहे वह किसी विभाग का पूर्व अधिकारी ही क्यों न हो।
एमपी न्यूज: अतीक अहमद मरा है गैंग नहीं, एमपी के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी, 10 लाख मांगे
जबलपुर में गोल्ड लोन घोटाला, नकली गहनों पर बैंक से लाखों की ठगी, सर्राफा व्यापारी भी घेरे में
मध्यप्रदेश न्यूज: सब-इंस्पेक्टर (SI) पर लगे 50 हजार मांगने का आरोप, वीडियो बनाकर टैक्सी ड्राइवर ने की आत्महत्या, SI सस्पेंड
लुटेरों ने कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाकर जेवर लूटे, पति की हत्या
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA