बदमाश ने पहले मूर्ति पर पेशाब की, फिर नीचे पटक दिया, गांव वालों ने किया शुद्धिकरण

Ravi Singh | Oct 02, 2024, 18:11 IST
Share
Rewa
Rewa

मध्‍य प्रदेश के रीवा में एक बदमाश ने देवी की प्राचीन मूर्ति पर पेशाब कर दिया। गांव वालों ने बदमाश का विरोध किया। गांव की एक महिला ने इस घटना को देखा। इस बीच गांव के सरपंच ने मूर्ति को शुद्धिकरण के लिए तमसा नदी में डाल दिया।

Reva : रीवा में एक बदमाश ने देवी की प्राचीन मूर्ति पर पेशाब कर दिया। बदमाश यहीं नहीं रुका उसने मूर्ति को जमीन पर फेंककर। उस पर पैर रख दिया। इस घटना को गांव की एक महिला ने देखा। इस बीच गांव के सरपंच ने मूर्ति को शुद्धिकरण के लिए तमसा नदी में डाल दिया है। घटना त्योंथर जनपद पंचायत के शंकरपुर गांव की है। नईगढ़ी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कुलदेवी के रूप में पूजी जाती हैं मां

आरोपी हिंचलाल साकेत पास के ही गांव का रहने वाला है। वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दोपहर करीब तीन बजे त्योंथर एसडीएम संजय जैन भी मौके पर पहुंचे। जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर त्योंथर क्षेत्र के शंकरपुर गांव में चौराहे पर एक चबूतरा बनाया गया है। यहां जालपा माता की मूर्ति स्थापित है। लोग उन्हें कुलदेवी के रूप में पूजते हैं। लोग यहां अपने बच्चों का मुंडन और कर्ण छेदन करवाने आते हैं। चबूतरे पर हनुमान जी और शिवलिंग भी स्थापित हैं।

महिला के शोर मचाने पर भागा साकेत

गांव की एक प्रत्यक्षदर्शी महिला का कहना है कि मैं मंगलवार शाम करीब 5 बजे मंदिर के पास से गुजर रही थी। इस दौरान मैंने महेवा गांव निवासी हिंचलाल साकेत को वहां देखा। वह चबूतरे पर चढ़कर देवी मां की मूर्ति पर पेशाब कर रहा था। पेशाब करने के बाद वह कुछ दूर तक कुछ कदम आगे चला। वह वापस आया। वह मूर्ति पर पैर रखकर चढ़ गया। उसने मूर्ति को जमीन पर पटका था। उसने मूर्ति को उठाया और कुछ दूर ले जाकर फेंक दिया। मैंने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण वहां पहुंच गए। लोगों को आता देख वह भाग गया। लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन तब तक वह खेतों के रास्ते भाग निकला।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

ग्रामीण नईगढ़ी थाने पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। महिला और ग्रामीणों के बयान लिए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची। यहां ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • Rewa News
  • क्राइम न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • रीवा
  • मूर्ति पर पेशाब
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि