सागर-पन्ना के खरीद केंद्रों पर फिर धान घोटाला, ईओडब्ल्यू ने कर्मचारियों पर दर्ज की FIR

Sanjay Sharma | Apr 04, 2025, 22:17 IST
Rigging paddy procurement
उपार्जन समितियों की धांधली और करोड़ों की धान की हेराफेरी पर प्रदेश के कई जिलों में पुलिस और ईओडब्लू अपराध दर्ज कर चुका है। सागर और पन्ना जिलों में 19 लाख से ज्यादा की गड़बड़ी मिलने पर एफआईआर दर्ज की गई है।

BHOPAL. धान खरीदी में गड़बड़ियों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उपार्जन समितियों की धांधली और करोड़ों की धान की हेराफेरी पर प्रदेश के कई जिलों में पुलिस और ईओडब्ल्यू अपराध दर्ज कर चुका है। ताजा मामला सागर और पन्ना जिलों में सामने आया है। ईओडब्लू ने बुंदेलखंड के इन दोनों जिलों दो समितियों पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों समितियों के कर्मचारियों ने 19 लाख रुपए से ज्यादा कीमत की 824 क्विटंल धान को गायब कर अपनी जेबें भर ली थीं।



प्रदेश के दूसरे जिलों के बाद अब बुंदेलखंड के जिलों से भी धान खरीद में हेराफेरी के मामले उजागर हो रहे हैं। कुछ दिन पहले भी ईओडब्ल्यू ने सागर की छिरारी प्राथमिक साख सहकारी समिति और पन्ना के शाहनगर और बिसानी सहकारी समितियों पर धान खरीदी में गड़बड़ी पाए जाने पर अपराध दर्ज किए थे। अब दो नए मामले सामने आए हैं।



ये खबर भी पढ़िए... HC ने 'महाधिवक्ता पर भारी फीस' के आरोपों को किया खारिज, कहा- आरोप लगाकर, अंधेरे में तीर चलाया गया



जांच में खुली खरीद केंद्र की कलई

ईओडब्ल्यू की जांच अधिकारी उमा नवल आर्य ने बताया कि धान खरीद केंद्रों से गड़बड़ी की शिकायतें एक के बाद सामने आ रही हैं। शिकायतों के बाद सागर की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति डोभी और पन्ना जिले की द्रोपदी स्वसहायता समूह इटवा खास धान उपार्जन समिति की जांच की गई। खरीद केंद्रों पर धान की मात्रा में कमी मिलने पर बारीकी से पड़ताल में हेराफेरी उजागर हो गई। वहीं दस्तावेजों में भी गड़बड़ी मिली है।



ये खबर भी पढ़िए... आचार्य समय महाराज का प्रथम आचार्य पदारोहण दिवस 5 अप्रैल को भाग्योदय तीर्थ में



ये खबर भी पढ़िए... बीएड और डीएलएड कोर्स के लिए प्रवेश शुरू, व्यापमं लेगी परीक्षा



824 क्विटंल धान की कर दी हेराफेरी

डोभी कृषि समिति के खरीद केंद्र पर 336 क्विटंल धान की गड़बड़ी पाई गई। धान की ये धांधली 7 लाख 73 हजार रुपए की थी। वहीं द्रोपदी स्वसहायता समूह इटवा खास खरीद केंद्र पर 488 क्विटंल धान कम पाई गई। जिसकी कीमत 11 लाख 24 हजार रुपए से ज्यादा आंकी गई है। धान खरीदी की जिम्मेदारी संभाल रही इन दोनों समितियों के प्रभारी, डेटा एंट्री ऑपरेटर और सहायक ऑपरेटर के अलावा अन्य के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।



ये खबर भी पढ़िए... ट्रैफिक जाम पर HC का बड़ा आदेश, हाईकोर्ट से रद्दी चौकी तक फ्लाईओवर निर्माण पर सरकार से जवाब तलब





Tags:
  • भोपाल समाचार
  • मध्यप्रदेश समाचार
  • सागर न्यूज
  • mp hindi news
  • गेहूं खरीदी केंद्र
  • खरीदी केंद्र
  • mp co operative society
  • dhan kharidi