मेदांता अस्पताल की खुली लूट , एस्टीमेट 5 लाख का, बिल बना दिया 21 लाख 88 हजार का

Vikram Jain | May 21, 2024, 21:01 IST
Share
 robbed patient Medanta Hospital Indore Heart Surgeon Dr. Naresh Trehan
robbed patient Medanta Hospital Indore Heart Surgeon Dr. Naresh Trehan

इंदौर के मेदांता अस्पताल का अमानवीय चेहरे देखने को मिला है। अस्पताल प्रबंधन ने बिल नहीं भरने पर 76 साल के मरीज को बंधक बना लिया। बिल को लेकर हुए विवाद में कलेक्टर आशीष सिंह ने दखल देते पूरा मामला सुलझा। जानें क्या है पूरा मामला

संजय गुप्ता@INDORE. देश के जाने-माने हार्ट सर्जन डॉ. नरेश त्रेहान के मेदांता अस्पताल, इंदौर द्वारा बिल के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जब मरीज भर्ती के लिए आया तो परिवार को बताया गया था कि 5 लाख में इलाज हो जाएगा। लेकिन जब मरीज डिस्चार्ज होने लगा तो बिल 21 लाख 88 लाख रुपए बताया गया। हालत यह हुई कि बिल नहीं चुकाने के चलाते 76 साल के बुजुर्ग मरीज को बंधक तक बनाकर रखा। आखिर में कलेक्टर ने इसमें दखल दिया और मामला रात को सुलझा।

कलेक्टर के फोन के बाद 13 लाख 36 हजार कम किए

मेदांता अस्पताल ने मरीज के डिस्चार्ज के समय बिल 21 लाख 88 हजार बताया। जब यह मरीज के परिजन नहीं दे पाए तो बुजुर्ग मरीज का डिस्चार्ज रोक दिया गया। हालांकि परिजनों को 5 लाख का एस्टीमेट बताया गया गया था लेकिन वह उससे भी ज्यादा 6 लाख 52 हजार रुपए भर चुके थे। मामला कलेक्टर आशीष सिंह तक पहुंचा, उन्होंने इसमें मामले में दखल दिया, साथ ही सीएम फंड से 2 लाख रुपए मंजूर भी किए। इसके बाद बाकी बची राशि 13 लाख 36 हजार रुपए का डिस्काउंट अस्पताल द्वारा दिया गया और मरीज को रात को डिस्चार्ज किया।

यह है पूरा मामला

76 साल के अनिल कुमार सोनी को हार्ट की समस्या थी, 18 मार्च 2024 को उन्हें मेदांता में भर्ती किया गया। यहां अस्पताल द्वारा ओपन बाईपास सर्जरी करने के लिए 5 लाख का खर्च बताया गया, परिजनों का कहना है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण सर्जरी बिगड़ने पर अन्य प्रॉब्लम शुरू हो गई। जिससे उन्हें ज्यादा दिन अस्पताल में रखना पड़ा और 1 मई 2024 को अस्पताल द्वारा 21 लाख 88 हजार का बिल थमा दिया बिल न भरने की स्थिति में मरीज अनिल कुमार सोनी को अस्पताल द्वारा बंधक बनाकर रखा गया है। उनकी बेटी पल्लवी द्वारा बताया गया की हमने एस्टीमेट से ज्यादा का बिल भरा है। अस्पताल वाले पिताजी को नहीं छोड़ रहे थे। उन्हें बंधक बना लिया गया था।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

मेदांता अस्पताल में फर्जीवाड़ा, हार्ट सर्जन डॉ. नरेश त्रेहान इंदौर, बिल नहीं भरने पर मरीज को बनाया बंधक, इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह
इंदौर न्यूज, Fraud in Medanta Hospital, Heart Surgeon Dr. Naresh Trehan Indore, Indore Collector Ashish Singh, Indore News

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • Indore Collector Ashish Singh
  • इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह
  • मेदांता अस्पताल में फर्जीवाड़ा
  • हार्ट सर्जन डॉ. नरेश त्रेहान इंदौर
  • बिल नहीं भरने पर मरीज को बनाया बंधक
  • Fraud in Medanta Hospital
  • Heart Surgeon Dr. Naresh Trehan Indore
1 अक्टूबर से खुलेंगे एमपी के नेशनल पार्क, कूनो में 16 चीते और पन्ना में 100 बाघ के होंगे दीदार

By Aman Vaishnav

1 अक्टूबर से खुलेंगे एमपी के नेशनल पार्क, कूनो में 16 चीते और पन्ना में 100 बाघ के होंगे दीदार
मध्यप्रदेश में पहली बार 83% से ज्यादा बॉन्डेड डॉक्टरों ने दी जॉइनिंग, गांवों के स्वास्थ्य केंद्रों को मिला सहारा

By Aman Vaishnav

मध्यप्रदेश में पहली बार 83% से ज्यादा बॉन्डेड डॉक्टरों ने दी जॉइनिंग, गांवों के स्वास्थ्य केंद्रों को मिला सहारा
Weather Update: MP के 19 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, CG-राजस्थान में अब महसूस होगी हल्की ठंडक

By Amresh Kushwaha

इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है

By Sanjay Gupta

इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है
MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर

By Ramanand Tiwari

MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर