इंदौर में जज साहब की लूट की कहानी निकली झूठी, सीसीटीवी फुटेज ने खोल दी पोल, हाईकोर्ट ने फरियादी को दी जमानत
Sanjay Gupta | Aug 10, 2024, 19:02 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-10T182354.587
जज मोहित रघुवंशी ने कनाडिया थाने में व्यापारी शैलेंद्र नागर के खिलाफ लूट, मारपीट, जान से मारने की कोशिश सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था। इसमें जज गवाह के तौर पर थाने में गए थे।
INDORE. इंदौर के एक प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा थाने में लिखाई गई लूट की एफआईआर झूठी निकली है। सीसीटीवी फुटेज ने सारी कहानी की पोल खोलकर रख दी और इस मामले में जिसके खिलाफ केस दर्ज कराया था उसकी जमानत मंजूर हो गई। इसमें एक अन्य जज गवाह थे, यानी दो जज की कहानी झूठी निकली है।
![STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-10T184628.643]()
जज मोहित रघुवंशी ने कनाडिया थाने में व्यापारी शैलेंद्र नागर के खिलाफ लूट, मारपीट, जान से मारने की कोशिश सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था। इसमें जज गवाह के तौर पर थाने में गए थे। इसके बाद पुलिस ने नागर को तत्काल गिरफ्तार कर लिया और ट्रायल कोर्ट ने भी जमानत खारिज कर दी। वह एक माह से जेल में है। घटना में बताया था कि रघुवंशी एक्टिवा से आ रहे थे और उनके सामने आरोपी नागर ने कार रोकी और मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की और 1300 रुपए लूट लिए।
हाईकोर्ट में अधिवक्ता मनीष यादव और अधिवक्ता करण बैरागी ने इस मामले में फरियादी व्यापारी नागर की ओर से जमानत आवेदन पर तर्क किए। इन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में साफ है कि व्यापारी नागर कार में बैठा है, केस दर्ज कराने वाले जज साहब पीछे से एक्टिवा से आते हैं, कार पर थपाथपाकर खिड़की खुलवाते हैं और फिर दोनों के बीच बहस और मारपीट होती है। दोनों के बीच सामान्य मारपीट का मामला था और इसमें किसी तरह की लूट नहीं हुई है। इसके बाद भी थाने में लूट की धाराओं में केस दर्ज हुआ, इसके बाद वह एक महीने से जेल में हैं।
अधिवक्ता मनीष यादव और अधिवक्ता करण बैरागी के इन तर्को से सहमत होकर न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर की कोर्ट ने अभियुक्त शैलेंद्र की जमानत स्वीकार करते हुए फैसले में लिखा की सीसीटीवी फुटेज को देख कर प्रतीत होता है की केवल मारपीट हुई थी लूट जैसा कुछ प्रतीत नही होता अभियुक्त का कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है। घटना स्थल उसकी दुकान के ठीक सामने है ऐसे में यह न्यायलय अभियुक्त को जमानत का लाभ देती है।
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-10T184628.643
यह हुई थी घटना
असल में हुआ यह था
25 हजार मुचलके पर दी जमानत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari