मध्यप्रदेश में अफसरों के अवकाश पर जाने का दौर शुरू, चुनाव के बाद कई जिलों के कलेक्टर छुट्टी पर, कुछ जाने की तैयारी में

BP Shrivastava | Dec 09, 2023, 24:00 IST
Share
मध्यप्रदेश में अफसरों के अवकाश पर जाने का दौर शुरू, चुनाव के बाद कई जिलों के कलेक्टर छुट्टी पर, कुछ जाने की तैयारी में
मध्यप्रदेश में अफसरों के अवकाश पर जाने का दौर शुरू, चुनाव के बाद कई जिलों के कलेक्टर छुट्टी पर, कुछ जाने की तैयारी में

विधानसभा चुनाव की व्यस्तताओं के बाद मध्यप्रदेश के कई जिलों के कलेक्टर अब अवकाश पर हैं और कुछ जाने वाले हैं। इसके अलावा कुछ अफसरों ने अपने प्रवास के लिए अर्जी लगा रखी है।

BHOPAL. विधानसभा चुनाव की व्यस्तताओं के बाद मध्यप्रदेश के कई जिलों के कलेक्टर अब अवकाश पर हैं और कुछ जाने वाले हैं। इसके अलावा कुछ अफसरों ने अपने प्रवास के लिए अर्जी लगा रखी है। यानी दिसंबर में ये अफसर भी रिलैक्स के लिए देश-विदेश के दौरे पर रहेंगे। ऐसी स्थिति में इन अफसरों का कामकाज प्रभारी संभालेंगे। कुछ अफसरों ने तो संभाल भी लिया है। इस बात की तस्दीक शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन की वीडियो कॉन्फ्रेंस से ली गई बैठक में हुआ। जहां कई जिलों के कलेक्टर की गैरमौजूदगी में अपर कलेक्टर, सीईओ और निगायुक्तों ने बात रखी।

सीईओ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्टरों के अवकाश का चला पता

जानकारी के मुताबिक 3 दिसंबर को हुई विधानसभा चुनाव की काउंटिंग के बाद कई जिलों के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी छुट्टी पर चले गए हैं। यह बात सामने तब आई जब मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ( सीईओ )अनुपम राजन ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस बैठक में जिलों के कलेक्टरों से सुझाव और शिकायतों की जानकारी मांगी गई। तब कई जिलों के कलेक्टर के प्रतिनिधि के तौर पर अपर कलेक्टर, CEO जिला पंचायत और नगर निगम आयुक्तों ने जानकारी दी।

इन कलेक्टरों के नाम आए सामने

करीब 3 माह से लगातार चुनावी व्यस्तता के चलते अवकाश पर गए अफसरों में जिन कलेक्टरों के नाम सामने आए हैं। उसमें कलेक्टर रीवा प्रतिभा पाल, सतना अनुराग वर्मा, सागर दीपक आर्य, शहडोल वंदना शर्मा और जबलपुर कलेक्टर कुमार सौरभ शामिल हैं।

अफसर इसलिए अवकाश पर जा रहे

जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के बाद अब जिलों में लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू होने वाली है। इसके साथ ही बीजेपी की नई सरकार के गठन का काम अगले हफ्ते होगा। इसके बाद अगले 15 दिनों में नई सरकार के मुखिया की ओर से प्रशासनिक सर्जरी किया जाना संभावित है। इसकी एक वजह अधिकारियों का अवकाश 1 जनवरी से 31 दिसंबर के बीच स्वीकृत करने का सरकारी नियम है। इन कारणों से भी अफसर दिसंबर महीने में सबसे अधिक अवकाश पर जाते हैं।

कौन अफसर कहां और कब तक रहेंगे प्रवास पर

  • अरुणा गुप्ता, सचिव लोकायुक्त, 22 जनवरी से 2 फरवरी तक विदेश प्रवास पर रहेंगे।
  • भरत यादव, ओएसडी, सह आयुक्त नगरीय विकास और 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक विदेश में रहेंगे।
  • प्रवीण सिंह, सीहोर कलेक्टर, 6 जनवरी से 21 जनवरी तक विदेश में रहेंगे।
  • मीनाक्षी सिंह, उपसचिव अजा कल्याण और जनजातीय कार्य विभाग, 23 दिसंबर से 26 जनवरी तक विदेश दौरे पर रहेंगी।
  • मलिका निगम नागर, उप सचिव स्वास्थ्य, 23 दिसंबर से 5 जनवरी तक विदेश में रहेंगे।
  • मनीष शंकर शर्मा, एडीजी पुलिस मैन्युअल, 11 दिसंबर से 10 मार्च इक्वाडोर दक्षिण अफ्रीका में रहेंगे।
  • योगेश चौधरी, डीजी लोकायुक्त, 16 से 31 दिसंबर तक अवकाश पर रहेंगे।
  • वैष्णव शर्मा, एआईजी पीएचक्यू,17 दिसंबर तक रामेश्वरम के लिए अवकाश पर हैं।
  • राहुल सिंह लोढ़ा, एसपी रतलाम, 6 जनवरी से 21 जनवरी तक न्यूजीलैंड के निजी प्रवास पर जाने वाले हैं।
खबर अपडेट हो रही है...

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Officers on leave in Madhya Pradesh
  • in-charge is looking after the work of collectors
  • where are the collectors on leave
  • Bureaucracy News
  • मध्यप्रदेश में अफसर अवकाश पर
  • कलेक्टर्स का काम प्रभारी देख रहे
  • कहां के कलेक्टर छुट्टी पर
  • ब्यूरोक्रेसी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती