Railway Recruitment 2026: रेलवे में तीन हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
Kaushiki | Oct 12, 2026, 11:11 IST
ट्रेन मैनेजर और क्लर्क पदों के लिए करें अप्लाई
Railway Bharti: आरआरबी (RRB) ने देशभर में तीन हजार से ज्यादा खाली पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। इसमें भोपाल रीजन के लिए 157 पद शामिल हैं। इसमें गुड्स ट्रेन मैनेजर, क्लर्क और अन्य पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट युवा छह नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18-33 साल और बेसिक सैलरी 29 हजार से शुरू है।
Railway Recruitment 2026: क्या आप भी भारतीय रेलवे में एक बेहतरीन और सुरक्षित सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं? रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) देशभर के युवाओं के लिए एक बहुत बड़ा और शानदार अवसर लेकर आया है। हाल ही में देशभर में हजारों खाली पदों पर नई भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया की सबसे खास बात ये है कि भोपाल रीजन के युवाओं के लिए इसमें बेहतरीन मौके मौजूद हैं। आइए इसे डिटेल से जानें...
रेलवे भर्ती बोर्ड ने देश भर में कुल तीन हजार 548 खाली पदों पर बड़ी वैकेंसी निकाली है। इनमें से अकेले आरआरबी भोपाल के अंतर्गत कुल 157 पदों को भरा जाएगा।इस भर्ती में पश्चिम मध्य रेलवे के 152 पद और पश्चिम रेलवे के पांच पद शामिल किए गए हैं।
इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 साल के बीच तय की गई है, जिसकी गणना एक जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। रिजर्व्ड केटेगरी के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के मुताबिक अप्पर एज लिमिट में छूट दी जाएगी।
सैलरी की बात करें तो लेवल पांच के पदों के लिए बेसिक सैलरी 29 हजार 200 रुपए प्रति माह और लेवल छह के पदों के लिए बेसिक पे 35 हजार 400 रुपए प्रति माह तय किया गया है। इस बेसिक सैलरी के साथ सरकार द्वारा महंगाई भत्ता (DA) और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
इस भर्ती अभियान में केटेगरी-वाइज सीट्स का डिस्ट्रीब्यूशन किया गया है। भोपाल रीजन के कुल पदों में से अनारक्षित (General/Unreserved) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 72 पद रखे गए हैं।
अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए 38 सीटें, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 29 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए 13 पद आरक्षित हैं। इसके साथ ही ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के लिए 51 सीटें तय की गई हैं। वहीं एक्स-सर्विसमैन के लिए 16 और दिव्यांगजनों (PwBD) के लिए आठ पद आरक्षित रखे गए हैं।
योग्य उम्मीदवारों का चयन एक सख्त और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1 और CBT-2) सफलता पूर्वक पास करनी होगी। क्लर्क सह टाइपिस्ट के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को टाइपिंग स्किल टेस्ट भी पास करना अनिवार्य होगा।
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा और लास्ट में कैंडिडेट्स का डिटेल्ड मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा। सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही अंतिम मेरिट लिस्ट के बेस पर नियुक्ति दी जाएगी।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स रेलवे की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in पर जाकर आसानी से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवारों को अपनी पूरी शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी। सही साइज में सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे और अपनी केटेगरी मुताबिक तय आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
आरआरबी भोपाल वैकेंसी डिटेल्स
- भोपाल रीजन में सबसे अधिक पद गुड्स ट्रेन मैनेजर (Goods Train Manager) के हैं।
- इसके कुल 135 पदों (प. म. रेलवे के 130 पद और प. रेलवे के 5 पद) पर भर्ती की जाएगी।
- इसके अलावा जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के 12 पद।
- सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के आठ पद और चीफ कमर्शियल सह टिकट सुपरवाइजर के दो अनारक्षित पद शामिल हैं।
- ग्रेजुएट युवा अपनी क्वालिफिकेशन और इंटरेस्ट के मुताबिक सही पद का चुनाव कर सकते हैं।
क्वालिफिकेशन, एज लिमिट और सैलरी स्ट्रक्चर
सैलरी की बात करें तो लेवल पांच के पदों के लिए बेसिक सैलरी 29 हजार 200 रुपए प्रति माह और लेवल छह के पदों के लिए बेसिक पे 35 हजार 400 रुपए प्रति माह तय किया गया है। इस बेसिक सैलरी के साथ सरकार द्वारा महंगाई भत्ता (DA) और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
Indian Railways announces 3,548 graduate-level vacancies, opening new career opportunities for aspiring youth across the nation.Read More: https://t.co/JmIpnH7HAE https://t.co/4BEppLDQoG
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) October 11, 2026
कैटेगरी वाइज सीट रिजर्वेशन
अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए 38 सीटें, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 29 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए 13 पद आरक्षित हैं। इसके साथ ही ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के लिए 51 सीटें तय की गई हैं। वहीं एक्स-सर्विसमैन के लिए 16 और दिव्यांगजनों (PwBD) के लिए आठ पद आरक्षित रखे गए हैं।
रेलवे सिलेक्शन प्रोसेस गाइड
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा और लास्ट में कैंडिडेट्स का डिटेल्ड मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा। सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही अंतिम मेरिट लिस्ट के बेस पर नियुक्ति दी जाएगी।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवारों को अपनी पूरी शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी। सही साइज में सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे और अपनी केटेगरी मुताबिक तय आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 6 नवंबर (रात 11:59 बजे तक)
- आवेदन फी पेमें की अंतिम तिथि: 8 नवंबर
- फॉर्म में करेक्शन: 9 से 18 नवंबर तक
- RRB official website: https://rrb.indianrailways.gov.in
- Online application portal: https://www.rrbapply.gov.in
- आरआरबी भोपाल में कितने पदों पर भर्ती हो रही है?
आरआरबी भोपाल के अंतर्गत कुल 157 पदों पर भर्ती की जाएगी। - इन पदों पर आवेदन करने के लिए क्या योग्यताएं हैं?
इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना आवश्यक है। - आवेदन की आखिरी तारीख कब है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर है, जो कि रात 11:59 बजे तक है।
राजस्थान पंचायत चुनाव टिकट वितरण: भाजपा-कांग्रेस अंतिम समय तक गोपनीय रख सकती हैं ; उम्मीदवार सूची
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रेशर विवाद में ग्रामीणों ने किया हमला
By Jyoti Mahender Bhardwaj
इस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त ? उमरिया से राशि जारी कर सकते हैं सीएम मोहन यादव
By Sourabh Bhatnagar
पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नए नियम! अब 4 बार होगी आपके दस्तावेजों की जांच, आवेदन में लगेगा ज्यादा समय
By Amresh Kushwaha
संघ प्रचारक को थाने में बेहोश होने तक पीटा, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 6 घंटे घेराव के बाद SMS रेफर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CGPSC-2025 और शिक्षक भर्ती परीक्षा पर रोक से भड़के अभ्यर्थी, बिलासपुर में निकाला कैंडल मार्च
By Harrison Masih
दो लाख की रिश्वत लेते सीजीएसटी अफसर गिरफ्तार, CBI की छापेमारी में घर से मिले 72 लाख
By Amresh Kushwaha