RRB Recruitment 2026: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर निकली भर्ती, करें आवेदन
Kaushiki | Jul 14, 2026, 16:30 IST
RRB Recruitment 2026
रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से से शुरू हो गई है। इस परीक्षा में केवल गणित और रीजनिंग से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। GK और अंग्रेजी नहीं आएगी।
RRB Recruitment 2026:इंडियन रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 119 खाली पदों को भरा जाएगा।
अगर आप भी इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपकी तैयारी पूरी होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से से शुरू हो गई है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 14 अगस्त 2026 तय की गई है।
रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा मेंआवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
किसी भी स्ट्रीम या विषय से ग्रेजुएट युवा इस फॉर्म को आसानी से भर सकते हैं।
क्वालिफिकेशन
इस बार रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती की सबसे खास बात इसकी चयन प्रक्रिया और नया परीक्षा पैटर्न है। उम्मीदवारों को केवल एक चरण की कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) पास करनी होगी। इसके बाद सीबैट (CBAT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।
इस सिंगल स्टेज सीबीटी परीक्षा का सिलेबस बहुत ही अनोखा और सीधा रखा गया है। परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान (GK/GS) के सवाल बिल्कुल नहीं पूछे जाएंगे। पेपर में केवल गणित, लॉजिकल कैपेबिलिटी और मेंटल रीजनिंग के प्रश्न ही आएंगे।
पूरे पेपर में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा। इसमें 60 नंबर का एनालिटिकल एंड मैथ्स, 20 नंबर का लॉजिकल कैपेबिलिटी और 20 नंबर की मेंटल रीजनिंग आएगी। परीक्षा में हर गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई (1/3) नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
अग्निवीर वायु भर्ती नोटिफिकेशन जारी: महिला-पुरुषों के लिए मौका, करें अप्लाई
अग्निवीर भर्ती में बड़े बदलाव की तैयारी, 25% से ज्यादा अग्निवीर हो सकते हैं स्थायी
Indian Airforce Bharti: वायुसेना में मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Future Job Market में चीन और ब्रिटेन से आगे निकला भारत, यहां देखें पूरी रिपोर्ट
अगर आप भी इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपकी तैयारी पूरी होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से से शुरू हो गई है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 14 अगस्त 2026 तय की गई है।
जरूरी क्वालिफिकेशन और सैलरी
किसी भी स्ट्रीम या विषय से ग्रेजुएट युवा इस फॉर्म को आसानी से भर सकते हैं।
क्वालिफिकेशन
- एज लिमिट की बात करें तो मिनिमम एज 20 साल और मैक्सिमम एज 33 साल निर्धारित है।
- रिजर्व्ड केटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक एज लिमिट में विशेष छूट मिलेगी।
- एससी और एसटी वर्ग को 5 साल और ओबीसी वर्ग को तीन साल की छूट दी जाएगी।
- ये नौकरी रेलवे के पे लेवल-6 के तहत आती है, जिसकी बेसिक सैलरी 35 हजार 4 सौ रुपए प्रति माह तय किया गया है।
- इसके साथ ही इस पद के लिए उम्मीदवारों का मेडिकल स्टैंडर्ड एल2 (L2) कैटेगरी का होना जरूरी है।
परीक्षा का पैटर्न
इस सिंगल स्टेज सीबीटी परीक्षा का सिलेबस बहुत ही अनोखा और सीधा रखा गया है। परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान (GK/GS) के सवाल बिल्कुल नहीं पूछे जाएंगे। पेपर में केवल गणित, लॉजिकल कैपेबिलिटी और मेंटल रीजनिंग के प्रश्न ही आएंगे।
पूरे पेपर में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा। इसमें 60 नंबर का एनालिटिकल एंड मैथ्स, 20 नंबर का लॉजिकल कैपेबिलिटी और 20 नंबर की मेंटल रीजनिंग आएगी। परीक्षा में हर गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई (1/3) नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
टेक्नीशियन के पदों पर भी मौका
- इसके साथ ही रेलवे में टेक्नीशियन के 6 हजार 557 पदों पर भी आवेदन की प्रक्रिया वर्तमान में जारी है।
- इसमें तकनीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) के 323 पद और तकनीशियन ग्रेड-3 के 6,242 पद शामिल हैं।
- इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 तक है।
- टेक्नीशियन भर्ती में सुधार के लिए 1 अगस्त से 10 अगस्त 2026 के बीच करेक्शन विंडो खुलेगी।
- इस भर्ती में भी केवल एक ही सीबीटी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- अलग-अलग पे-लेवल के पदों के लिए उम्मीदवारों को अलग-अलग आवेदन फॉर्म भरना होगा।
आवेदन करने का तरीका
- आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती मेंसबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए सेक्शन कंट्रोलर भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- अब अपनी पर्सनल डिटेल भरकर लॉगिन अकाउंट तैयार करें।
- इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट और फोटो की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फीस जमा करें।
- आखिरी में फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
- इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए एप्लीकेशन फी देना होगा।
- वहीं सभी कैटेगरी की महिला उम्मीदवारों (SC, ST, Ex-servicemen) के लिए फीस 250 रुपए तय की गई है।
अग्निवीर वायु भर्ती नोटिफिकेशन जारी: महिला-पुरुषों के लिए मौका, करें अप्लाई
अग्निवीर भर्ती में बड़े बदलाव की तैयारी, 25% से ज्यादा अग्निवीर हो सकते हैं स्थायी
Indian Airforce Bharti: वायुसेना में मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Future Job Market में चीन और ब्रिटेन से आगे निकला भारत, यहां देखें पूरी रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman