भागवत ने दिया जनसंख्या नियंत्रण पर लोगों को जागरूक करने का संदेश

Shreya Nakade | Jun 01, 2024, 08:18 IST
मोहन भागवत भोपाल
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने अपने कार्यकर्ताओं को जनसंख्या असंतुलन के प्रति जन जागरण अभियान चलाने का संदेश दिया है। संघ के शताब्दी वर्ष में संघ का विजन भी बताया...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन भागवत ( rss chief mohan bhagwat ) ने संघ के कार्यकर्ताओं को जनसंख्या के असंतुलन के प्रति जन जागरण अभियान को गति देने का संदेश दिया है। संघ प्रमुख ने आरएसएस शताब्दी वर्ष के लिए बनाए गए विजन को स्वयंसेवकों के बीच साझा किया।



राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS ) प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों राजधानी भोपाल में है। यहां शारदा विहार में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कार्यकर्ता विकास वर्ग चल रहा है। कार्यक्रम में उन्होंने हिंदू राष्ट्र बनाने की परियोजना पर चर्चा की। संघ प्रमुख ने सामाजिक समरसता पर चलाए जाने वाले प्रोजेक्ट पर भी अपनी बात रखी।



आज जिज्ञासा समाधान सत्र


भोपाल में अपने आज के कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत जिज्ञासा समाधान सत्र में सवालों के जवाब देंगे। संघ प्रमुख प्रशिक्षण ले रहे स्वयंसेवकों की जिज्ञासाओं का जवाब देंगे। 23 मई से शुरु हुआ संघ का कार्यकर्ता विकास वर्ग कार्यक्रम 12 जून तक चलने वाला है। इसमें डॉ मोहन भागवत की भोपाल यात्रा आज (1 जून ) को समाप्त हो जाएगी। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, महाकौशल, मालवा और मध्य प्रदेश प्रांत के 382 स्वयंसेवक शामिल हुए हैं।



ये खबर भी पढ़िए...



आरक्षण पर घिरी BJP तो बचाव में आए मोहन भागवत , क्या काम करेगा RSS CHIEF का ये दावा



कार्यक्रम में बाहरी को एंट्री नहीं


संघ के इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण ले रहे स्वयंसेवकों के अलावा किसी को भी एंट्री नहीं दी जा रही है। कार्यक्रम की कोई तस्वीरें भी साझा नहीं की गई है। संघ से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार यह कार्यक्रम संघ का आंतरिक मामला है जिसे प्रचार की आवश्यकता नहीं है।



ये खबर भी पढ़िए...



फैक्ट चेक : मोहन भागवत ने की तारीफ, कहा स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस का बड़ा योगदान



Tags:
  • RSS
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • RSS Chief Mohan Bhagwat
  • हिन्दू राष्ट्र
  • डॉ. मोहन भागवत
  • डॉ मोहन भागवत की भोपाल यात्रा
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन भागवत
  • राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कार्यकर्ता विकास वर्ग
  • मोहन भागवत जिज्ञासा समाधान सत्र
  • आरएसएस शताब्दी वर्ष