इंदौर पहुंचे संघ प्रमुख भागवत, घोष वादन आयोजन में उद्बोधन पर रहेगी नजर

Sanjay Gupta | Jan 03, 2025, 10:57 IST
Share
thesootr
thesootr

इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के आयोजन की शुरुआत हो चुकी है। स्वर शतकम आयोजन में शुक्रवार को एक हजार से ज्यादा स्वयंसेवक घोष वादन प्रस्तुति देंगे।

इंदौर में मालवा प्रांत के होने वाले घोष वादन कार्यक्रम के समापन में शामिल होने के लिए संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत इंदौर पहुंच गए हैं। वह शुक्रवार तीन जनवरी को सुबह साढ़े नौ बजे इंदौर पहुंचे। इसके बाद वह संघ दफ्तर के लिए रवाना हुए। दोपहर तीन बजे वह दशहरा मैदान पर होने वाले आयोजन में शामिल होंगे। सभी की नजरें उनके उद्बोधन पर लगी हुई हैं।

new-project-17_1735878454
new-project-17_1735878454

संघ के शताब्दी वर्ष के आयोजन शुरू

इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के आयोजन की शुरुआत हो चुकी है। स्वर शतकम आयोजन में शुक्रवार को एक हजार से ज्यादा स्वयंसेवक घोष वादन प्रस्तुति देंगे। मालवा प्रांत में यह पहला आयोजन है। इसके पहले गुरुवार को रिहर्सल भी हुई। यहां मंच, डोम लगा हुआ है। कार्यक्रम में 15 हजार से ज्यादा शामिल होंगे। इसमें संघ के स्वयं सेवकों के परिवारों के अलावा शहर के गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी, रंगकर्मी, व्यापारी व अन्य शामिल हैं।

इसके बाद अन्य शहरों में होंगे आयोजन

इंदौर में मालवा प्रांत का आयोजन होने के बाद अब अन्य शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में शताब्दी वर्ष के आयोजन फरवरी में होंगे। इसके पहले इंदौर में तीन दिनी शतकम शिविर की शुरुआत बुधवार को हुई थी। प्रथम सत्र अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख जगदीश प्रसाद एवं मालवा प्रांत सह कार्यवाह रघुवीर सिंह सिसौदिया की उपस्थिति में हुआ। वक्ता रघुवीर सिंह ने संघ के गठन से लेकर अब तक की यात्रा की जानकारी दी। संघ की रीति-नीति व विचारधारा पर भी प्रकाश डाला।

भगवा मय होगा कार्यक्रम

आयोजन स्थल को भगवा मय किया गया। शुक्रवार को जय घोष कार्यक्रम दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। इसके लिए 3.15 बजे तक आगंतुकों को अपना स्थान ग्रहण करना होगा। पहले स्वयंसेवक वादन की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद संघ प्रमुख अपनी बात रखेंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • Mohan Bhagwat
  • मध्य प्रदेश
  • RSS चीफ मोहन भागवत
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • MP में मोहन भागवत
राजस्थान के चार जिले देश के पिछड़े जिलों में शामिल, जानें यूथपावर रिपोर्ट में पूरे राजस्थान का प्रदर्शन

By Jageshwar prasad

राजस्थान के चार जिले देश के पिछड़े जिलों में शामिल, जानें यूथपावर रिपोर्ट में पूरे राजस्थान का प्रदर्शन
बढ़ेगी मध्य प्रदेश गुजरात की कनेक्टिविटी: बनेगा 6 राज्यों को जोड़ने वाला सोमनाथ द्वारका एक्सप्रेसवे, जानें रूट्स

By Manya Jain

बढ़ेगी मध्य प्रदेश गुजरात की कनेक्टिविटी: बनेगा 6 राज्यों को जोड़ने वाला सोमनाथ द्वारका एक्सप्रेसवे, जानें रूट्स
गर्मी का सितम बढ़ा: राजस्थान में तापमान 40 डिग्री पार; 15 अक्टूबर के बाद राहत की उम्मीद

By Jyoti Mahender Bhardwaj

गर्मी का सितम बढ़ा: राजस्थान में तापमान 40 डिग्री पार; 15 अक्टूबर के बाद राहत की उम्मीद
नपाध्यक्ष सविता गुप्ता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखा भावुक पत्र, कहा- ऐसी नौबत न आए कि मुझे इस्तीफा देकर घर बैठना पड़े

By Aman Vaishnav

नपाध्यक्ष सविता गुप्ता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखा भावुक पत्र, कहा- ऐसी नौबत न आए कि मुझे इस्तीफा देकर घर बैठना पड़े
अभिषेक चौधरी बनें राजस्थान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष, सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट मिले

By Ashish Bhardwaj

अभिषेक चौधरी बनें राजस्थान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष, सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट मिले
आकांक्षी युवा के बाद अब तरुण भारत, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने एमपी में नई पीढ़ी को दिया नया नाम

By Sourabh Bhatnagar

आकांक्षी युवा के बाद अब तरुण भारत, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने एमपी में नई पीढ़ी को दिया नया नाम
सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में गेस्ट फैकल्टी चयन पर विवाद, NET-JRF के अंकों से लेकर आरक्षण तक उठे सवाल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में गेस्ट फैकल्टी चयन पर विवाद, NET-JRF के अंकों से लेकर आरक्षण तक उठे सवाल