संघ के केंद्रीय पदाधिकारी भैयाजी जोशी का मप्र प्रवास : इंदौर में लेंगे बैठक, युवाओं व प्रोफेशनल्स को जोड़ने पर जोर

Vishwanath Singh | Published:
Share
Sourabh197
Sourabh197

संघ अपने 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष मना रहा है। 2 अक्टूबर 2025 (विजयदशमी) से इसकी औपचारिक शुरुआत होगी। इस दौरान गांव-गांव, बस्तियों और शहरों में शाखाओं के विस्तार, हिन्दू सम्मेलनों और पंच परिवर्तन के कार्यक्रमों पर जोर रहेगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के केंद्रीय पदाधिकारी भैयाजी जोशी इन दिनों मध्यप्रदेश के प्रवास पर हैं। बैतूल में बैठक लेने के बाद अब वे इंदौर पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबित आज शाम को वे संघ के संपर्क विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें संघ के शताब्दी वर्ष (2025-26) के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। कुछ दिन पूर्वराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत अपने एक दिन के प्रवास पर इंदौर आए थे और समाजजनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की थी।

शताब्दी वर्ष में शाखाओं के विस्तार पर फोकस

संघ अपने 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष मना रहा है। 2 अक्टूबर 2025 (विजयदशमी) से इसकी औपचारिक शुरुआत होगी। इस दौरान गांव-गांव, बस्तियों और शहरों में शाखाओं के विस्तार, हिन्दू सम्मेलनों और पंच परिवर्तन के कार्यक्रमों पर जोर रहेगा।भैयाजी जोशी ने बैतूल की बैठक में प्रचारकों को निर्देश दिए कि वे ग्रामीण इलाकों में शाखाओं की संख्या बढ़ाएं और अधिक से अधिक छात्रों, आईटी प्रोफेशनल्स और विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को संघ से जोड़ें।

युवाओं की सुविधा अनुसार शाखाओं का समय

शाखाओं की संख्या बढ़ाने के लिए संघ अब युवाओं की सुविधा के अनुसार सुबह से शाम तक किसी भी समय शाखाएं आयोजित करेगा। इसके लिए अलग-अलग इलाकों में पथ संचलन और सोशल मीडिया संवाद भी किए जा रहे हैं। युवाओं को नगर, मंडल और बस्तियों में अधिक सक्रिय बनाने का टास्क सौंपा गया है।

पंच परिवर्तन और सेवा कार्य

बैठकों में संघ के पंच परिवर्तन अभियान पर विशेष चर्चा हुई। इसमें स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता और कुटुंब प्रबोधन शामिल हैं। इसके साथ ही संघ ने शिक्षा, चिकित्सा, स्वावलंबन और सामाजिक जागरूकता जैसे सेवा कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की।

यह खबर भी पढ़ें...भोपाल में रेव पार्टियों के लिए मंगाई थी 24 करोड़ की ड्रग, रेलवे स्टेशन पर ही पकड़ी गई

मालवा प्रांत की स्थिति

मालवा प्रांत में वर्तमान में 4636 शाखाएं 3046 स्थानों पर संचालित की जा रही हैं। संघ की योजना है कि शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक शाखाओं का दायरा और बढ़ाया जाए। रिटायर अधिकारी-कर्मचारियों को भी संगठन से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। संघ का शताब्दी वर्ष में लक्ष्य है कि संगठन की पहुंच हर गांव, हर बस्ती और हर परिवार तक बनाई जाए।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मोहन भागवत
  • इंदौर
  • संघ
  • बैठक
  • भैयाजी जोशी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर