इंदौर में RSS का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, जुटेंगे 1 लाख स्वयंसेवक, भागवत समेत 450 से ज्यादा पदाधिकारी आएंगे

Sanjay Gupta | Oct 16, 2026, 12:28 IST
इंदौर में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक 28 अक्टूबर को होगी।
इंदौर में 28 अक्टूबर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की बड़ी बैठक होने जा रही है। डेली कॉलेज में होने वाली इस बैठक के पहले दिन संघ बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेगा। इसके लिए एक लाख स्वयंसेवकों को अनिवार्य रूप से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।बैठक में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत भी शामिल होंगे। उनके साथ देशभर के 46 प्रांतों से साढ़े चार सौ से ज्यादा पदाधिकारी इंदौर पहुंचेंगे।
A major meeting of the Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) is set to take place in Indore starting October 28. On the first day of this meeting, to be held at Daly College, the Sangh will stage a significant show of strength.

इस दौरान संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक होगी। साथ ही अलग-अलग प्रांतों की बैठकें भी होंगी। बैठकों का यह सिलसिला करीब एक सप्ताह तक चलेगा।



यह जारी किया गया संदेश

संघ ने सभी स्वयंसेवकों को 'चरैवेति एकत्रीकरण' के नाम से संदेश भेजा है। इसमें कहा गया है कि संघ समय-समय पर स्वयंसेवकों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम करता है। संघ के शताब्दी वर्ष के दौरान भी कई कार्यक्रम हुए हैं। अब 28 अक्टूबर को शताब्दी वर्ष का समापन होगा। इसके लिए बौद्धिक एकत्रीकरण कार्यक्रम रखा गया है। इसमें सभी स्वयंसेवकों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। यह संदेश विभाग कार्यवाह रितनेश रघुवंशी ने जारी किया है।



सभी कार्यस्थल से अवकाश लें

संदेश में कहा गया है कि कार्यक्रम में 16 साल से ज्यादा उम्र के सभी स्वयंसेवकों को शामिल होना है। सभी को संघ की पूरी वेशभूषा (गणवेश) में पहुंचना होगा। हालांकि, साथ में दंड (लाठी) नहीं लाना है। शताब्दी वर्ष के समापन कार्यक्रम के लिए सभी स्वयंसेवकों को 2 अक्टूबर को अपने कार्यस्थल से छुट्टी लेने के निर्देश दिए गए हैं।



आयोजन यहां इतने बजे होगा

यह आयोजन 28 अक्टूबर बुधवार को डेली कॉलेज परिसर में शाम साढ़े चार बजे तय किया गया है। वहीं रविवार 25 अक्टूबर को बस्ती संचलन होगा।



राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की सालाना बैठक होने जा रही है।

क्या होती है अखिल भारतीय कार्यकारिणी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल में संघ के बड़े पदाधिकारी शामिल होते हैं। इसमें संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ सभी 11 क्षेत्रों और 46 प्रांतों के प्रमुख पदाधिकारी भी हिस्सा लेते हैं। बैठक में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के अलावा सरकार्यवाह, सह-सरकार्यवाह, प्रांत कार्यवाह और प्रांत प्रचारक मौजूद रहेंगे। इनके साथ सह प्रांत संघचालक, सह प्रांत कार्यवाह, सह प्रांत प्रचारक और अन्य पदाधिकारी भी शामिल होंगे।



पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने आयोजन पर जताई आपत्ति

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने डेली कॉलेज में संघ के आयोजन पर फिर आपत्ति जताई है। वे पहले भी इस आयोजन का विरोध कर चुके हैं। सिंह ने कॉलेज के बोर्ड और प्रिंसिपल को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने आयोजन की मंजूरी से जुड़े फैसले को सार्वजनिक करने की मांग की है। इससे पहले वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया भी डेली कॉलेज में राजनीतिक आयोजन कराने पर आपत्ति जता चुके हैं।



FAQs



  1. क्या है चरैवेति एकत्रीकरण समारोह और इसका उद्देश्य?
    चरैवेति एकत्रीकरण समारोह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य स्वयंसेवकों की गुणवत्ता में सुधार करना है। यह कार्यक्रम संघ के शताब्दी वर्ष के समापन के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
  2. अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक कब और कहां होगी?
    अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक 28 अक्टूबर को डेली कॉलेज परिसर में आयोजित की जाएगी। यह बैठक लगभग एक सप्ताह तक चलेगी।
  3. क्या सभी स्वयंसेवकों को समारोह में शामिल होने के लिए कोई विशेष निर्देश दिए गए हैं?
    हां, सभी स्वयंसेवकों को 16 वर्ष से अधिक आयु के होने पर समारोह में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें संघ की पूरी वेशभूषा में कार्यक्रम में पहुंचने के लिए कहा गया है, लेकिन लाठी साथ लाने की अनुमति नहीं है।
Tags:
  • rss
  • आरएसएस इंदौर बैठक
  • आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
  • आरएसएस शक्ति प्रदर्शन
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • डेली कॉलेज इंदौर
  • अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल
  • दिग्विजय सिंह आरएसएस आयोजन विरोध
  • आरएसएस स्वयंसेवक एकत्रीकरण
  • क्या होती है अखिल भारतीय कार्यकारिणी