RSS के पूर्व प्रचारकों की जनहित पार्टी ने रहवासियों की बैठक बुलाई तो बिफरे बीजेपी पार्षद जीतू यादव के समर्थकों ने की दबंगाई
Pratibha ranaa | Jun 14, 2024, 10:43 IST
जीतू यादव
बीजेपी पार्षद जीतू यादव के समर्थक वीडियो में साफ कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि हम ही आपके काम आएंगे। यह लोग कुछ नहीं कर पाएंगे। विधायक, पार्षद मदद करेंगे, हमारे कहने पर ही कलेक्टर आएंगे और दस बार आपकी बात सुनेंगे। इन लोगों से कुछ नहीं होगा।
संजय गुप्ता@INDORE.
राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ ( RSS ) के पूर्व प्रचारकों द्वारा बनाई गई पार्टी जनहित के बैनर तले मैदान में मुद्दे उठाने का काम शुरू हो चुका है। अब यह बात बीजेपी के पार्षद और एमआईसी (मेयर इन काउंसिल) सदस्य जीतू यादव और उनके समर्थकों को नागवार गुजरी। इसके बाद समर्थकों ने मौके पर जाकर जनहित पार्टी के सदस्यों को जमकर धमकाया। इसकी मोबाइल पर रिकार्डिंग की गई।
कान्ह नदी के किनारे बसे शिव शक्ति नगर (कुलकर्णी नगर) में कब्जे हटाने को लेकर रहवासियों को नोटिस आए हैं। इसे लेकर रहवासी अपने पार्षद व एमआईसी सदस्य जीतू यादव के पास गए, तो उन्होंने असमर्थता जाहिर की। इसके बाद जनहित पार्टी के अभय जैन (जो लोकसभा चुनाव भी लड़े थे) व उनके साथियों ने रहवासियों के समर्थन में 12 जून को रात आठ बजे बैठक की। इसी दौरान यादव के समर्थक मौके पर पहुंच गए।
बैठक में अभय जैन आगे आंदोलन को लेकर बात कर रहे थे, तभी पार्षद के प्रतिनिधि और समर्थक पहुंचे। इसमें दिलीप बसवाल जो की पूर्व में बीजेपी का वार्ड अध्यक्ष भी रह चुका है साथ में महेश तिलोटिया, अरुण यादव (गोलू ) भी थे। इन लोगों ने पहले सभी को भागने के लिए कहा साथ ही जनहित पार्टी के मेहुल गरजे को गाली दी और मारने की धमकी दी। उन्होंने मनीष काले और मेहुल गरजे का मोबाइल छीनकर वीडियो को डिलीट कर दिया। इसी बीच अरुण यादव ने कट्टा निकलने का प्रयास किया गया। उसके साथी द्वारा रोक लिया गया। जनहित पार्टी के कार्यकर्ता विशाल बिंदल एवं डॉ. सुभाष बारोट भी उपस्थित थे।
समर्थक वीडियो में साफ कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि हम ही आपके काम आएंगे। यह लोग कुछ नहीं कर पाएंगे। विधायक, पार्षद मदद करेंगे, हमारे कहने पर ही कलेक्टर आएंगे और दस बार आपकी बात सुनेंगे। इन लोगों से कुछ नहीं होगा। इसलिए बैठक की जरूरत नहीं यहां से जाओ। वहीं मोबाइल पर रिकार्डिंग करने वालों को धमकाया गया।
इसके पहले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के प्रत्याशी और निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और जीतू यादव के बीच विवाद हो चुका है। प्रचार के दौरान झंड़े लगाने की बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने हुए थे। चौकसे ने मंच से कहा था कि झंडे निकालने वालों को गाड़ देंगे, वहीं बाद में उसी मंच पर आकर जीतू ने धमकी दी थी कि ऐसा करने वालों की आंखे नोच लेंगे।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

यह है मामला, इसलिए बिफरे समर्थक

बैठक में कट्टा निकालने का प्रयास हुआ, धमकाया
बैठक में अभय जैन आगे आंदोलन को लेकर बात कर रहे थे, तभी पार्षद के प्रतिनिधि और समर्थक पहुंचे। इसमें दिलीप बसवाल जो की पूर्व में बीजेपी का वार्ड अध्यक्ष भी रह चुका है साथ में महेश तिलोटिया, अरुण यादव (गोलू ) भी थे। इन लोगों ने पहले सभी को भागने के लिए कहा साथ ही जनहित पार्टी के मेहुल गरजे को गाली दी और मारने की धमकी दी। उन्होंने मनीष काले और मेहुल गरजे का मोबाइल छीनकर वीडियो को डिलीट कर दिया। इसी बीच अरुण यादव ने कट्टा निकलने का प्रयास किया गया। उसके साथी द्वारा रोक लिया गया। जनहित पार्टी के कार्यकर्ता विशाल बिंदल एवं डॉ. सुभाष बारोट भी उपस्थित थे।
विधायक के कहने पर काम होगा, कलेक्टर भी आएंगे
समर्थक वीडियो में साफ कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि हम ही आपके काम आएंगे। यह लोग कुछ नहीं कर पाएंगे। विधायक, पार्षद मदद करेंगे, हमारे कहने पर ही कलेक्टर आएंगे और दस बार आपकी बात सुनेंगे। इन लोगों से कुछ नहीं होगा। इसलिए बैठक की जरूरत नहीं यहां से जाओ। वहीं मोबाइल पर रिकार्डिंग करने वालों को धमकाया गया।
पहले निगम नेत प्रतिपक्ष चौकसे और यादव के बीच हो चुकी झड़प
इसके पहले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के प्रत्याशी और निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और जीतू यादव के बीच विवाद हो चुका है। प्रचार के दौरान झंड़े लगाने की बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने हुए थे। चौकसे ने मंच से कहा था कि झंडे निकालने वालों को गाड़ देंगे, वहीं बाद में उसी मंच पर आकर जीतू ने धमकी दी थी कि ऐसा करने वालों की आंखे नोच लेंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
गृह मंत्री अमित शाह आज एमपी के गोशालाओं को देंगे 101 करोड़ की सौगात, 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का भी करेंगे भूमिपूजन
By Amresh Kushwaha
निकाय चुनाव के बाद अब ग्रामीण चुनाव की बारी, राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान आज, 3 बजे होगी घोषणा
By Jageshwar prasad
त्यौहारों से पहले MP के 50 लाख श्रमिकों को तोहफा: महंगाई भत्ते में छह रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू
By Amresh Kushwaha
Weather Update: MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम ने बदली करवट, दिन में पड़ रही चुभती धूप, रात में गुलाबी ठंड

राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
By Mukesh Sharma