एमपी के इस शहर में तेंदुओं का आतंक, डॉग स्क्वायड को नहीं दिख रहा
Ravi Singh | Updated:
Sagar News Leopards
डॉ. गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैंपस के छात्रावास परिसर में एक ही तेंदुआ दिखाई देता था। लेकिन अब तीन अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग आकार के तीन तेंदुए देखे गए हैं।
सागर के इलाकों में तेंदुओं ने आतंक मचा रखा है। पहले डॉ. गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैंपस के छात्रावास परिसर में एक ही तेंदुआ दिखाई देता था। लेकिन अब तीन अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग आकार के तीन तेंदुए देखे गए हैं। बीती रात आवासीय परिसर में एक प्रोफेसर के बंगले की छत पर तेंदुआ सोता हुआ मिला। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसके कुछ देर बाद ही परिसर क्षेत्र में ही एक बड़ा तेंदुआ सड़क पार करता हुआ दिखाई दिया।
कैंपस में एक बार फिर तेंदुए देखे गए हैं। एक सप्ताह पहले हॉस्टल कैंपस में दो बार तेंदुए दिखे थे। अब अलग-अलग जगहों पर तीन तेंदुए देखे गए हैं। सोमवार 21 अक्टूबर सुबह यूनिवर्सिटी के आवासीय कैंपस में एक असिस्टेंट प्रोफेसर के बंगले की छत पर एक छोटा तेंदुआ सो रहा था। जब माली उस जगह सफाई करने आया तो उसने तेंदुए को देखा। उसने शोर मचाया तो तेंदुआ वहां से भाग गया।
वहीं कुछ समय बाद आगे कैंपस में ही मुख्य मार्ग पर एक बड़ा तेंदुआ सड़क पर चलते हुए देखा गया। जिन-जिन लोगों ने तेंदुओं को देखा है और उनकी फोटो या वीडियो सामने आए हैं उनमें तीनों जगह देखे गए तेंदुए अलग-अलग साइज के नजर आ रहे हैं। बता दें कि विवि के चारों तरफ सैकड़ों एकड़ का पहाड़ी ढलान और घना जंगल लगा हुआ है।
पिछले एक सप्ताह से वन विभाग का डॉग स्क्वायड पूरे परिसर और वन क्षेत्र में तेंदुए की तलाश कर रहा है। लेकिन उसे तेंदुआ नहीं दिख रहा था। अब एक बार फिर अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए देखे जाने से विश्वविद्यालय परिसर, छात्रावासों के छात्रों और यहां आने-जाने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।
विश्वविद्यालय परिसर की मनोरम वादियों और हरी-भरी सड़कों पर सुबह-शाम हजारों लोग टहलने आते थे। विश्वविद्यालय परिसर ही नहीं, शहर से भी लोग यहां आते थे। इनमें मंत्री, विधायक, पूर्व सांसद और जनप्रतिनिधि भी शामिल थे। लेकिन तेंदुआ होने की खबर के चलते शाम के समय यहां एक भी व्यक्ति टहलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। यहां सभी ने टहलना बंद कर दिया है। जो लोग निकल भी रहे हैं, वे वाहनों से आ-जा रहे हैं और पूरी सावधानी बरत रहे हैं।
बंगले की छत पर सो रहा था तेंदुआ
3 तेंदुओं का मूवमेंट है परिसर में
डॉग स्क्वायड को नहीं दिखा तेंदुआ
टहलना हुआ बंद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
खाटूश्याम से लौट रही श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, ट्रक ड्राइवर बोला...
By Aman Vaishnav
खाटूश्याम से लौट रही श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, ट्रक ड्राइवर बोला...
By Aman Vaishnav
कहीं बारिश तो कहीं कड़ाके की ठंड, एमपी के 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मौसम के हाल
By Aman Vaishnav
Rajasthan Top News: वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच पर सरकार सख्त
By Ashish Bhardwaj
RPSC का नया संवाद पोर्टल: अब अभ्यर्थी सीधे आयोग अध्यक्ष और अधिकारियों के सामने रख सकेंगे अपनी समस्याएं
By Ashish Bhardwaj
BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित: MP के 4, छत्तीसगढ़-राजस्थान के 2-2 नेताओं को जगह; वैभव पंवार बने राष्ट्रीय मंत्री
By Sandeep Kumar
चार दिन से जारी आयकर छापेमारी में बड़ा खुलासा: लोहा कारोबारियों से 15 करोड़ नकद, 20 करोड़ के जेवर मिले, 225 करोड़ का हिसाब रडार पर
By Umeshwari Baghel