सारंग के पास 1.5 करोड़ की एफडी, पीसी शर्मा के नाम 6 करोड़ की अचल संपत्ति, जानें कौन हुआ अमीर और कौन गरीब

Pratibha Rana | Oct 27, 2023, 24:00 IST
Share
सारंग के पास 1.5 करोड़ की एफडी, पीसी शर्मा के नाम 6 करोड़ की अचल संपत्ति, जानें कौन हुआ अमीर और कौन गरीब
सारंग के पास 1.5 करोड़ की एफडी, पीसी शर्मा के नाम 6 करोड़ की अचल संपत्ति, जानें कौन हुआ अमीर और कौन गरीब

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। उम्मीदवारों ने चुनावी हलफनामे भी दाखिल किए।

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। उम्मीदवारों ने चुनावी हलफनामे भी दाखिल किए। इनमें प्रत्याशियों की संपत्ति का ब्यौरा भी है। हम आपको बता रहे हैं कि मध्यप्रदेश में किस नेता के पास कितनी संपत्ति है। 5 सालों में कौन अमीर हुआ और किसकी संपत्ति में कमी आई।

सारंग की 13.35 करोड़ की जमीन

भोपाल की नरेला विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और शिवराज सरकार में मंत्री रहे विश्वास सारंग ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक सारंग के परिवार के पास 15 साल पहले 22 लाख की एफडी थी, जो अब 1.5 करोड़ की हो गई है। सारंग 13.35 करोड़ रुपए की जमीन के मालिक हैं। उनके पास 2.60 करोड़ का मकान 74 बंगला निशांत कॉलोनी में, कामदार कॉम्प्लेक्स में 50 वर्ग फीट की दुकान, गोयला खुर्द में 605 वर्ग गज भूमि, गैरतगंज में एक एकड़ जमीन, विशाल पैकवैल इंडस्ट्रीज, मंडीदीप में 50% भागीदारी। इस दौरान सारंग दंपती पर 42 लाख से ज्यादा का कर्ज भी चढ़ गया है। सारंग के पास लगभग 3 लाख की लाइसेंसी रिवॉल्वर भी है। 2013 में विश्वास सारंग की कुल सालाना आय 6 लाख 28 हजार रुपए थी, जो साल 2018 में बढ़कर 24 लाख 68 हजार रुपए हो गई। 5 सालों के दौरान सांरग की आय में 4 गुना का इजाफा हुआ था।

पीसी शर्मा के पास 20 तोला सोना

मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा के चुनावी हलफनामे के मुताबिक पीसी शर्मा और उनकी पत्नी कमलेश शर्मा के पास 33 लाख की चल संपत्ति है। शर्मा के नाम खाते में 10.70 लाख हैं और कमलेश के खाते में 1049 रुपए जमा हैं। मंत्री के पास लगभग 6 करोड़ की अचल संपत्ति है। 2003 में शर्मा के पास 10 हजार नकद, जबकि पत्नी के पास 4 हजार रुपए थे। इसमें अब काफी इजाफा हुआ है।

आतिफ अकील: 34.64 लाख है चल संपत्ति, 95.95 लाख अचल संपत्ति

कांग्रेस ने दूसरी सूची में भोपाल की उत्तर विधानसभा से विधायक आरिफ अकील के मंझले बेटे आतिफ अकील को टिकट दिया है। आतिफ के पास 34.64 लाख रुपए की चल संपत्ति है और 95.95 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। जबकि उनकी पत्नी के पास 9.49 लाख की चल संपत्ति है। बताया जाता है कि आतिफ अकील को गाड़ियों और बाइक का काफी शौक है। उनके पास 2 जीप, 2 कार, 2 ट्रैक्टर और 2 बाइक हैं।

कृष्णा: चल और अचल संपत्ति 10.11 करोड़

कृष्णा के पास चल और अचल संपत्ति 10.11 करोड़ रुपए है। उनके पास दो वाहन हैं। उनके खाते में 1.21 करोड़ रुपए हैं। 2018 में उनके खाते में 1.10 करोड़ रुपए थे। मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा के पास 63 लाख का सोना और 2.20 लाख की चांदी है। उन पर करीब 59 लाख रुपए का कार और होम लोन है।

रवींद्र साहू झूमरवाला

रवींद्र साहू झूमरवाला के पास 8.43 लाख रुपए और पत्नी के पास 14.90 लाख रुपए की चल संपत्ति है। उनकी सालाना आय 36.23 लाख और पत्नी की 37.33 लाख रुपए है। रवींद्र के पास नकद राशि 95 हजार, पत्नी के पास 1.40 लाख रुपए हैं।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Madhya Pradesh Assembly Elections 2023
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  • who leader is richest
  • assets of leaders in MP
  • कौन नेता है सबसे अमीर
  • मप्र में नेताओं की संपत्ति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती