Fathers day special: भोपाल के सरदार खान ने 310 अनाथ बच्चों को पालने घर तक रख दिया था गिरवी

Sanjay Dhiman | Jun 21, 2026, 18:15 IST
Share
sardar-khan-bhopal-310-children-regard-him-father
Photograph: (the sootr)

भोपाल के सरदार खान की खुद कोई संतान नहीं, फिर भी 39 साल में 310 बेसहारा बच्चों को पाला, पढ़ाया और डॉक्टर-इंजीनियर बनाया। मकान तक गिरवी रख दिया।

पिता जीवन है, संबल है, शक्ति है
पिता सृष्टि के निर्माण की अभिव्यक्ति है

पिता से ही बच्चों के ढेर सारे सपने हैं
पिता है तो बाज़ार के सब खिलौने अपने हैं...

कवि ओम व्यास की यह लाइनें भोपाल के उस शख्स पर सटीक बैठतीं है जिनकी खुद कोई संतान नहीं है। राजधानी भोपाल के सरदार खान, जो बेऔलाद है। उनके घर में कोई बच्चे की किलकारी नहीं गूंजी। लेकिन उन्होंने इसे कमी नहीं बनने दिया। उन्होंने उन बच्चों को अपनाया जिन्हें दुनिया ने छोड़ दिया था।

39 साल पहले उन्होंने यह काम शुरू किया था। तब से अब तक 310 बच्चों की जिंदगी संवार चुके हैं। इनमें से कई बच्चे आज डॉक्टर और इंजीनियर हैं।

कोहेफिजा का ट्रेनिंग सेंटर बना उम्मीद की जगह

राजधानी भोपाल के कोहेफिजा इलाके में सरदार खान ने एक ट्रेनिंग सेंटर बनाया। यहां बच्चे सिर्फ पढ़ते नहीं है। वे हुनर भी सीखते है।

सरदार खान का मानना है कि असली मदद वही है जो इंसान को खुद खड़ा होना सिखाए। इसलिए उन्होंने बच्चों को ऐसे काम सिखाए जो उन्हें रोजी-रोटी दे सकें। अभी भी 30 बच्चे उनके साथ रह रहे हैं। वे उन्हें अलग-अलग हुनर की तालीम दे रहे हैं।

मकान गिरवी रखा, पर हौसला नहीं टूटा

इस सफर में आसान दिन नहीं थे। एक वक्त ऐसा भी आया जब पैसे खत्म हो गए। बच्चों की पढ़ाई रुकती दिखी। तब सरदार खान ने अपना मकान गिरवी रख दिया। पहली कक्षा से लेकर ग्रेजुएशन तक का खर्च उन्होंने खुद उठाया। कुछ जानने-पहचाने लोगों ने भी मदद की। मध्यप्रदेश सरकार ने उन्हें सम्मानित भी किया।

पिता ने दी थी यह सीख

सरदार खान बताते हैं कि यह नजरिया उन्हें अपने पिता जिया हुसैन खान से मिला। वे हवलदार थे। एक बार दुकान पर एक हट्टे-कट्टे भिखारी आए। सरदार ने उन्हें 5 रुपए दे दिए। पिता ने यह देखा तो नाराज हुए। उन्होंने कहा कि इस तरह पैसे देकर तुमने इस भले-चंगे इंसान को अपाहिज बना दिया। अगर वाकई मदद करनी है तो उसे कोई हुनर सिखाओ। यही बात सरदार खान के जीवन की बुनियाद बन गई।

बच्चों के लिए भगवान जैसे हैं सरदार खान

जिन बच्चों को सरदार खान ने पाला, वे उन्हें भगवान जैसा मानते हैं। उनका कहना है कि अपने तो दूर हो गए, लेकिन पापा ने कभी अनाथ नहीं महसूस होने दिया।

पढ़ाई के साथ मिली पहचान

बच्चों को सिर्फ डिग्री नहीं मिली। उन्हें आत्मनिर्भर बनाया गया। आज वे अपने परिवार चला रहे हैं। और उस शख्स को नहीं भूलते जिसने उन्हें जिंदगी दी।

अब आधुनिक हुनर की भी तैयारी

सरदार खान यहीं नहीं रुके। अब वे बच्चों को आधुनिक विधाओं की भी सीख देने की तैयारी कर रहे हैं। बदलते जमाने के हिसाब से बच्चों को तैयार करना उनकी नई जिम्मेदारी है।

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी शिक्षा विभाग का नया नियम: अब परीक्षा से पहले लगेगी सरकारी गुरुजी की क्लास

एमपी में तबादलों पर उठे सवाल: मंत्री मजबूत या सेटिंग सिस्टम ज्यादा ताकतवर?

एमपी में कब और कहां से होगी भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत, जानें इसके बेनिफिट्स

NEET री-एग्जाम में हिजाब पहनी छात्रा को रोका, हंगामे के बाद जानें क्या हुआ?

अनाथ बच्चों का सहारा

Tags:
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • राजधानी भोपाल
  • आत्मनिर्भर
  • अनाथ बच्चों का सहारा
  • ट्रेनिंग सेंटर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि