मरे हुए को मुफ्त राशन, जिंदा आदिवासी को इंतजार, सतना में दोहरे घोटाले का पर्दाफाश

Rohit Sahu | May 22, 2025, 15:09 IST
Share
pds satna mp
pds satna mp

सतना के रामपुर बघेलान में एक तरफ मृत बलवंत सिंह के नाम पर राशन बांटा जा रहा है, दूसरी ओर ज़िंदा आदिवासी शंकर को मृत घोषित कर राशन से वंचित कर दिया गया। सरपंच की शिकायत के बाद जांच में यह दोहरा घोटाला सामने आया

मध्यप्रदेश के सतना में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में दो चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। अकौना गांव में पंचायत में एक ओर सात साल पहले मृत घोषित व्यक्ति के नाम से लगातार राशन बांटा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर एक जिदा आदिवासी को सालों से मृत बताकर राशन से नहीं दिया जा रहा।

7 साल पहले मृत शख्स

ग्राम अकौना में बलवंत सिंह की सड़क हादसे में मौत वर्ष 2017 में हो गई थी, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि उनकी समग्र आईडी से आज भी मुफ्त राशन वितरित किया जा रहा है। सरपंच श्रद्धा सिंह ने मामले की शिकायत सीपी ग्राम पोर्टल पर दर्ज कराई है।

कैसे मिल रहा राशन

राशन केंद्र के सेल्समैन शिवकुमार गौतम ने बताया कि बलवंत सिंह के परिवार के 8 सदस्य समग्र आईडी में पंजीकृत हैं और किसी एक सदस्य के फिंगरप्रिंट से पूरा परिवार राशन ले रहा है। 13 मई को प्रदीप सिंह ने बलवंत सिंह की ही समग्र आईडी (194399070) से अनाज प्राप्त किया।

जिंदा आदिवासी को घोषित कर दिया मृत

दूसरी तरफ, गांव के ही 62 साल के आदिवासी शंकर को समग्र पोर्टल ने वर्ष 2017 में ‘मृत’ घोषित कर दिया। इसके बाद उनका नाम पीडीएस की पात्रता सूची से हटा दिया गया और राशन मिलना बंद हो गया। सरपंच श्रद्धा सिंह ने बताया कि यह मामला करीब 6 महीने पहले सामने आया। दोनों ने इसकी शिकायत सीपी ग्राम पोर्टल पर की गई है।

जांच के बाद कलेक्टर के आदेश से शंकर को सरकारी रिकॉर्ड में पुनर्जीवित तो कर दिया गया, लेकिन चार महीने बीतने के बाद भी उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें...कंप्यूटर आइसेक्ट में कार्यरत युवक के लिए सुन्दर, सुशील गृहकार्य में दक्ष वधू चाहिए

शिकायतों का अंबार, कार्रवाई का इंतजार

इन दोनों मामलों की शिकायत सरपंच श्रद्धा सिंह ने तहसीलदार और सीएम हेल्पलाइन तक से की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। सरपंच ने बताया कि दोनों ही मामले सरकारी सिस्टम की लापरवाही और तकनीकी लचरता को उजागर करते हैं।

गुना से भी आया था ऐसा मामला

मध्यप्रदेश के गुना से भी बीते हफ्ते ऐसा ही घोटाला उजागर हुआ था। जिसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया था। जिले में पिछले 3-4 वर्षों से 4989 मृतकों के नाम पर सरकारी राशन जारी होता रहा था। इससे सरकार को हर माह करीब 8.43 लाख रुपये की आर्थिक चपत लग रही थी।

✅ समझिए पूरी खबर को आसान 5 बिंदुओं में

मृत बलवंत सिंह के नाम पर जारी राशन – 2017 में मरे शख्स की ID से आज भी फिंगरप्रिंट पर मिल रहा राशन।

ज़िंदा आदिवासी शंकर को बताया गया मृत – साल 2017 में गलत रिकॉर्डिंग से हटाया गया नाम, बंद हुआ राशन।

सरपंच की पहल से खुले फर्जीवाड़े के राज – श्रद्धा सिंह ने की शिकायत, तब जाकर शुरू हुई जांच।

रिकॉर्ड में ‘ज़िंदा’ होने के बाद भी नहीं मिला राशन – कलेक्टर आदेश के बाद भी 4 महीने से लाभ से वंचित।

डीएसओ का आश्वासन – होगी जांच और कार्रवाई – दोषियों पर होगी कार्रवाई, पात्रों को मिलेगा लाभ।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

गुना में पीडीएस राशन | पीडीएस का राशन | समग्र डाटा | MP News

Tags:
  • MP News
  • सतना
  • राशन
  • गुना में पीडीएस राशन
  • समग्र आईडी
  • गुना
  • पीडीएस का राशन
  • समग्र डाटा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा