5 बड़े कारोबारियों पर IT रेड, 50 गाड़ियां से पहुंची टीम, छत के रास्ते घर में घुसी
Sourabh Bhatnagar | Mar 04, 2025, 11:04 IST
thesootr
सतना में आयकर विभाग की टीम ने पांच बड़े कारोबारियों के घर और कार्यालयों पर एक साथ छापेमारी की। मीडिया सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई मंगलवार सुबह करीब छह बजे शुरू हुई।
सतना में आयकर विभाग ने एक साथ पांच बड़े कारोबारियों के घर और दफ्तरों पर छापेमारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विभाग की टीम आज (मंगलवार) सुबह करीब छह बजे 50 गाड़ियों के काफिले के साथ विभिन्न ठिकानों पर पहुंची। इस कार्रवाई में रामा ग्रुप के रामकुमार, सुरेश कुमार और नरेश गोयल, सेनानी ग्रुप के सुनील सेनानी, सिविल कॉन्ट्रेक्टर अतुल मेहरोत्रा, फ्लोर मिल के मालिक संतोष गुप्ता और हुंडी कारोबारी व रिसॉर्ट मालिक सीताराम अग्रवाल उर्फ रामू के परिसरों की गहन तलाशी ली जा रही है।
जब आयकर अधिकारी सीताराम अग्रवाल के गोशाला चौक स्थित घर पर पहुंचे, तो उन्होंने दरवाजे बंद कर लिए। स्थिति को देखते हुए अफसरों ने सीढ़ी का सहारा लिया और छत के रास्ते घर में दाखिल होकर कार्रवाई शुरू की। फिलहाल जांच टीम संबंधित दस्तावेज और संपत्ति के ब्यौरे खंगालने में जुटी हुई है।
![inrr-2_1741065754-530419]()
![inrr-3_1741065739-742333]()
आयकर विभाग की इस बड़ी कार्रवाई में भोपाल, इंदौर और जबलपुर के अधिकारी भी शामिल हैं। हालांकि, विभाग के अधिकारियों ने अभी तक किसी भी जानकारी को साझा करने से इनकार किया है। रीवा संभाग में इसे अब तक की सबसे बड़ी जांच मानी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, इस पूरी कार्रवाई का केंद्र रामा ग्रुप के नरेश गोयल को माना जा रहा है। नरेश गोयल की सतना के सितपुरा और उत्तराखंड में प्लाईवुड फैक्ट्री के अलावा रायपुर में TMT सरिया का प्लांट भी है। उनके साथ जुड़े अन्य कारोबारी भी इस जांच के दायरे में आए हैं, जिन्हें उनके व्यावसायिक साझेदार बताया जा रहा है। अधिकारी इन परिसरों में गहन तलाशी लेकर संभावित अनियमितताओं की जांच कर रहे हैं।
आयकर विभाग की कार्रवाई के तहत कई प्रमुख कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। इस जांच में रामा ग्रुप के राम कुमार, सुरेश कुमार और नरेश गोयल, सेनानी ग्रुप के सुनील सेनानी, सिविल कॉन्ट्रेक्टर अतुल मेहरोत्रा, फ्लोर मिल मालिक संतोष गुप्ता और हुंडी कारोबारी व रिसॉर्ट मालिक सीताराम अग्रवाल उर्फ रामू शामिल हैं।
जब आयकर अधिकारी सीताराम अग्रवाल के गोशाला चौक स्थित घर पर पहुंचे, तो उन्होंने दरवाजे बंद कर लिए। स्थिति को देखते हुए अफसरों ने सीढ़ी का सहारा लिया और छत के रास्ते घर में दाखिल होकर कार्रवाई शुरू की। फिलहाल जांच टीम संबंधित दस्तावेज और संपत्ति के ब्यौरे खंगालने में जुटी हुई है।
inrr-2_1741065754-530419
inrr-3_1741065739-742333
भोपाल, इंदौर और जबलपुर के अधिकारी कर रहे जांच
सूत्रों के अनुसार, इस पूरी कार्रवाई का केंद्र रामा ग्रुप के नरेश गोयल को माना जा रहा है। नरेश गोयल की सतना के सितपुरा और उत्तराखंड में प्लाईवुड फैक्ट्री के अलावा रायपुर में TMT सरिया का प्लांट भी है। उनके साथ जुड़े अन्य कारोबारी भी इस जांच के दायरे में आए हैं, जिन्हें उनके व्यावसायिक साझेदार बताया जा रहा है। अधिकारी इन परिसरों में गहन तलाशी लेकर संभावित अनियमितताओं की जांच कर रहे हैं।
इन पर हो रही कार्रवाई
खबर में अपडेट जारी है...
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari