सड़क हादसे में घायल को गाड़ी में हुई उल्टी, ड्राइवर ने मरीज की पत्नी से धुलवाई 108 एंबुलेंस
Satna. एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठने वाली घटना सामने आई है। सतना जिला अस्पताल में एक सड़क हादसे में घायल मरीज को एंबुलेंस से ले जाते वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गई।
घायल मरीज को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया था। वहीं, रास्ते में कुछ ऐसा हुआ, जिससे एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे सभी हैरान हैं।
घायल की पत्नी से करवाई गाड़ी की सफाई
सोशल मिडिया पर लोगों ने दी तीखी प्रतिक्रिया
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी जा रही है। लोग इसे शर्मनाक और इंसानियत से परे मान रहे हैं। इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि मरीज के परिजन को सफाई करने के लिए मजबूर किया गया। लोग समझ नहीं पा रहे कि एंबुलेंस ड्राइवर ने ऐसा क्यों किया और पत्नी को सफाई की जिम्मेदारी क्यों दी।
सतना में मरीज की पत्नी से धुलवाई 108 एंबुलेंस
|
ट्रैक्टर की टक्कर से मरीज का टूटा पैर
कमलेश रावत, जो मैहर जिले के रामनगर कस्बे का निवासी है, सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे ट्रैक्टर की टक्कर में पैर में गंभीर चोटें आई थीं। पहले उसे रामनगर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया था।
बाद में, उसे बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया। एंबुलेंस में यात्रा के दौरान मरीज को उल्टी आ गई, जिससे यह अजीब घटना घटी।