सतना में गेहूं खरीदी में 93 लाख रुपए का खेला... 13 ट्रक गेहूं रास्ते से गायब, एफआईआर दर्ज
Vikram Jain | May 22, 2024, 24:49 IST
Satna wheat purchase scam district manager suspended
मध्य प्रदेश के सतना में 93 लाख रुपए का गेंहू गायब होने के मामले में सरकार ने एक्शन लिया है। मामले में जिला प्रबंधन अमित गौड़ को निलंबित किया गया है। साथ ही 9 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।
BHOPAL. सतना जिले में उपार्जन केंद्र से 13 ट्रक गेहूं चोरी होने के मामले में सरकार ने एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही मामले में जिला प्रबंधन अमित गौड़ को निलंबित किया गया है। साथ ही मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। खरीदी केंद्र पर कागजों में 96 लाख रुपए के गेहूं की फर्जी खरीदी की गई। साथ ही इसके एवज में किसानों को भुगतान भी कर दिया गया। इतना ही नहीं, ट्रांसपोर्टर, बिचौलिए, अफसर और कर्मचारियों ने मिलीभगत से गेहूं का परिवहन दिखाकर रेलवे के रैक तक पहुंचना भी दिखा दिया। बता दें कि यह गेहूं उपार्जन केंद्र से वेयरहाउस पहुंचाया जाना था, लेकिन उपार्जन केंद्र से निकलने के बाद गेहूं गायब कर दिया गया।
सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा ने 19 ऐसे किसानों के बैंक खातों पर रोक लगा दी है, जिनको गेहूं खरीदी का भुगतान किया जा रहा था। जिन किसानों के खाते में रकम पहुंच गई है, उनसे निकासी पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। जिला प्रबंधन के निलंबन आदेश में कहा गया है कि नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक अमित गौड़ की लापरवाही से सतना जिले में 96 लाख रुपए का गेहूं घोटाला हुआ है। इसकी प्रारंभिक जांच के बाद उनका निलंबन किया जा रहा है। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर होगा।
आदेश में कहा गया है कि सतना के खरीदी केंद्र कारीगोही से 8 मई को 8 ट्रक गेहूं रवाना किया गया। इसकी मात्रा 2360 क्विंटल थी। इसी तरह 13 मई को 5 ट्रक गेहूं रवाना किया। इनमें 15 सौ क्विंटल गेहूं था। ये 13 ट्रक गोदामों पर नहीं पहुंचे लेकिन गेहूं की आवक दिखा दी गई। कार्पोरेशन के केंद्रों से इनके स्वीकृति पत्र भी जारी किए गए। इसके बाद संबंधित किसानों को पेमेंट कर दिया गया। सर्वेयर का रजिस्ट्रेशन सीएमएमएस पोर्टल पर जिला प्रबंधक गौड़ के लॉगिन से किया गया था इसीलिए गौड़ को निलंबित किया जाता है।
ये खबर भी पढ़ें... RATLAM : बेटे की करतूत ने किया शर्मसार , जानें ऐसा क्या हुआ कि बीच चौराहे पिता को मिली सजा
गेहूं खरीदी में गड़बड़ी की सूचना पर प्रभारी कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने मामले की जांच कराई थी। इसके बाद नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक अमित गौड़ ने ही धारकुंडी थाने में पहुंचकर FIR दर्ज कराई। पुलिस ने सीता गिरी, अभिलाषा सिंह, शिवा सिंह, सम्राट सिंह, राकेश सिंह, सतीश कुमार द्विवेदी, नरेंद्र पांडेय, धनंजय द्विवेदी और खरीदी केंद्र से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
सतना में 13 ट्रक गेहूं चोरी, सतना में गेहूं खरीदी घोटाला, सतना जिला प्रबंधक अमित गौड़ सस्पेंड, सतना न्यूज, 13 trucks of wheat stolen in Satna, Wheat purchase scam in Satna, Satna District Manager Amit Gaur suspended, Satna News
19 किसानों के बैंक खातों पर रोक

गोदामों पर नहीं पहुंचे ट्रक, दिखा दी गई आवक
आदेश में कहा गया है कि सतना के खरीदी केंद्र कारीगोही से 8 मई को 8 ट्रक गेहूं रवाना किया गया। इसकी मात्रा 2360 क्विंटल थी। इसी तरह 13 मई को 5 ट्रक गेहूं रवाना किया। इनमें 15 सौ क्विंटल गेहूं था। ये 13 ट्रक गोदामों पर नहीं पहुंचे लेकिन गेहूं की आवक दिखा दी गई। कार्पोरेशन के केंद्रों से इनके स्वीकृति पत्र भी जारी किए गए। इसके बाद संबंधित किसानों को पेमेंट कर दिया गया। सर्वेयर का रजिस्ट्रेशन सीएमएमएस पोर्टल पर जिला प्रबंधक गौड़ के लॉगिन से किया गया था इसीलिए गौड़ को निलंबित किया जाता है।
ये खबर भी पढ़ें... RATLAM : बेटे की करतूत ने किया शर्मसार , जानें ऐसा क्या हुआ कि बीच चौराहे पिता को मिली सजा
गौड़ ने ही कराई FIR
गेहूं खरीदी में गड़बड़ी की सूचना पर प्रभारी कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने मामले की जांच कराई थी। इसके बाद नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक अमित गौड़ ने ही धारकुंडी थाने में पहुंचकर FIR दर्ज कराई। पुलिस ने सीता गिरी, अभिलाषा सिंह, शिवा सिंह, सम्राट सिंह, राकेश सिंह, सतीश कुमार द्विवेदी, नरेंद्र पांडेय, धनंजय द्विवेदी और खरीदी केंद्र से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
सतना में 13 ट्रक गेहूं चोरी, सतना में गेहूं खरीदी घोटाला, सतना जिला प्रबंधक अमित गौड़ सस्पेंड, सतना न्यूज, 13 trucks of wheat stolen in Satna, Wheat purchase scam in Satna, Satna District Manager Amit Gaur suspended, Satna News
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
By Sandeep Kumar
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
By Atul Dwivedi
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
By Jageshwar prasad
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
By Umeshwari Baghel
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
By Manya Jain