सौरभ शर्मा केस: ईडी की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, 2.30 करोड़ की FD सहित 58 खाते फ्रीज

Rohit Sahu | Apr 10, 2025, 08:07 IST
Share
saurabh sharma case ed
saurabh sharma case ed

आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अदालत में जो चार्जशीट पेश की है, उसमें करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। मध्‍य प्रदेश

भोपाल की अरेरा कॉलोनी स्थित एचडीएफसी बैंक में चेतन सिंह गौर के नाम से 2.30 करोड़ की फिक्स्ड डिपॉजिट पाई गई है। इसके अलावा उनके चार अन्य खातों में 1.2 करोड़ की एफडी भी दर्ज है। ईडी द्वारा अदालत में प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार, ₹8.29 करोड़ से अधिक की एफडी और नकदी अलग-अलग खातों में जमा थी, जिसे फ्रीज किया गया है। यह राशि मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह में फ्रीज की गई है।

ladli behna yojana the sootr
ladli behna yojana the sootr


58 खातों में इनके नाम

चार्जशीट के अनुसार, 58 बैंक खातों को फ्रीज किया गया है। इनमें सौरभ शर्मा, उमा शर्मा, दिव्या तिवारी, रेखा तिवारी, रोहित तिवारी, चेतन सिंह गौर, शरद जायसवाल, कृष्ण जायसवाल और अनुभा तिवारी जैसे नाम शामिल हैं।

दुबई में 150 करोड़ के विला का खुलासा

ईडी की चार्जशीट में दावा किया गया है कि सौरभ शर्मा ने दुबई में 150 करोड़ रुपए का विला खरीदा है। इसके साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए अर्जित अन्य संपत्तियों का भी ब्योरा रिपोर्ट में शामिल है।

चार्जशीट में कंपनियों के डायरेक्टर भी नामजद

चार्जशीट में सौरभ शर्मा समेत 11 प्रमुख व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें कई कंपनियों के डायरेक्टर भी शामिल हैं। इन्हें बनाया गया आरोपी

  • सौरभ शर्मा
  • शरद जायसवाल
  • चेतन सिंह गौर
  • उमा शर्मा
  • दिव्या तिवारी
  • विनय हासवानी
  • रोहित तिवारी
  • प्यारेलाल केवट
  • कृष्ण जायसवाल
  • शैलेंद्र बागरी
  • विशाल शंकर सोमवंशी
अविरल और इंस्टैंट यूआर कंपनियों के डायरेक्टरों पर भी आरोप
चार्जशीट में अविरल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. के डायरेक्टर शरद जायसवाल और चेतन सिंह गौर, इंस्टैंट यूआर इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. के डायरेक्टर रोहित तिवारी और अविरल इंटरप्राइजेज लि. की डायरेक्टर दिव्या तिवारी पर भी आरोप दर्ज किए गए हैं।

दिसंबर-जनवरी में हुई लगातार सर्चिंग

ईडी ने 27 दिसंबर 2024 से 17 जनवरी 2025 तक सौरभ शर्मा और अन्य सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की। जिन तारीखों में कार्रवाई हुई, वे इस प्रकार हैं:

27 दिसंबर 2024: सौरभ शर्मा, उमा शर्मा, रेखा तिवारी, रोहित तिवारी, शरद जायसवाल, चेतन सिंह गौर के ठिकानों पर सर्चिंग

28 दिसंबर 2024: दिव्या तिवारी और स्काई लोक सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर कार्रवाई

8 जनवरी 2025: कृष्ण जायसवाल के बैंक लॉकर की सर्चिंग

17 जनवरी 2025: विनय हासवानी, उनके पिता लीलाराम हासवानी, नवोदय कैंसर अस्पताल, डॉ. श्याम अग्रवाल, कमलेश अरोरा व उनके परिवार, शैलेंद्र बागरी (भोपाल) और विशाल शंकर सोमवंशी (पुणे) के ठिकानों पर कार्रवाई की।

क्या है मामला?

बता दें लोकायुक्त पुलिस ने 17 दिसंबर को आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के दो ठिकानों पर छापा मारा था। इस कार्रवाई में अधिकारियों को 4 करोड़ रुपये नकद, 245 किलो चांदी, सोने-हीरे के आभूषण, कई संपत्तियों के दस्तावेज और नोट गिनने वाली सात मशीनें बरामद हुई थीं। इसके कुछ समय बाद आयकर विभाग को भोपाल के एक जंगल क्षेत्र में लावारिस खड़ी एक कार से 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपये नकद मिले। यह कार चेतन सिंह गौर के नाम पर रजिस्टर्ड थी। इसके बाद ईडी, लोकायुक्त और आयकर विभाग की संयुक्त कार्रवाई में सौरभ शर्मा के भोपाल, ग्वालियर और पुणे स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी की गई।

यह भी पढ़ें: सौरभ शर्मा केस की जांच में जुटे एक और अफसर का तबादला

यह भी पढ़ें: लोकायुक्त में फेरबदल, सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी में शामिल डीएसपी का ट्रांसफर

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal
  • Madhaya Pradesh
  • Bhopal EOW
  • Betul EOW action
  • bhopal saurabh sharma case
  • constable saurabh sharma
  • bhopal saurabh sharma
  • सौरभ शर्मा केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज