22 जुलाई से शुरू होगा सावन, बदल जाएंगी महाकाल की दिनचर्या, जानें कब खुलेंगे पट
Sandeep Kumar | Jul 21, 2024, 24:08 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-20T234323.608
सावन महीने में उज्जैन में भगवान महाकाल के जलाभिषेक का विशेष महत्व है। इस बार सावन महीना 22 जुलाई सोमवार से शुरू हो रहा है। अबकी बार बाबा महाकाल मंदिर की दिनचर्या बदल जाएगी...
उज्जैन के महाकाल मंदिर में सावन महीने में पूजा अर्चना करने का अपना एक विशेष महत्व है। मंदिर के पुजारी के मुताबिक सोमवार यानी 22 जुलाई से सावन महीना की शुरुआत होगी। पुजारी भगवान महाकाल की भस्म आरती करेंगे। सोमवार शाम चार बजे भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में मनमहेश रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे।
महाकाल मंदिर के पुजारी के मुताबिक ज्योतिर्लिंग की पूजन परंपरा अनुसार सावन-भादो महीने में प्रत्येक रविवार को रात 2.30 बजे और सोमवार से शनिवार तक छह दिन रात 3 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। इसके बाद भगवान महाकाल की भस्म आरती होगी। मंदिर समिति द्वारा दर्शनार्थियों के लिए सुगम दर्शन व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।
![2f9a53fe-3e4]()
सावन मास में भगवान महाकाल के जलाभिषेक का विशेष महत्व है। इसी धार्मिक मान्यता के अनुसार, मंदिर समिति ने कार्तिकेय व सभा मंडप में जल पात्र लगाए हैं। देश-विदेश से आने वाले दर्शनार्थी जल पात्र के माध्यम से भगवान का जलाभिषेक कर सकेंगे।
सामान्य दर्शनार्थी महाकाल महालोक के नंदी द्वार से मंदिर में प्रवेश करेंगे। शीघ्र दर्शन के लिए 250 रुपए के टिकट वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश गेट नंबर-1 और गेट नंबर-4 से होगा। वीआइपी दर्शनार्थी बेगम बाग मार्ग पर स्थित नीलकंठ द्वार से प्रवेश करेंगे।
भस्म आरती दर्शन के लिए नंदी व गणेश मंडपम की अनुमति धारी श्रद्धालुओं का प्रवेश मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर के गेट नंबर-1 से रहेगा।
भीड़ को देखते हुए वीआइपी दर्शन पर प्रतिबंध रहेगा। सुबह नौ बजे तक ही भगवान को सीधे जल और फूल-बेलपत्र चढ़ सकेगा। दिन में इंदौर-इच्छापुर राजमार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
![sandeep mishr]()
सावन-भादो महीने में इतने बजे खुलेंगे मंदिर के पट
2f9a53fe-3e4
भगवान महाकाल के जलाभिषेक का विशेष महत्व
मंदिर में इन द्वारों से मिल सकेगा प्रवेश
भस्म आरती दर्शन
वीआइपी दर्शन पर प्रतिबंध
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA