कंप्यूटर ऑपरेटर की पत्नी को मिल रही थी मृत शिक्षक की सैलरी, 5 क्लर्क समेत 11 लोगों के खिलाफ FIR

Vikram Jain | Sept 05, 2024, 23:48 IST
Share
Scam of Rs 45 lakh in Mandla Niwas BEO office
Scam of Rs 45 lakh in Mandla Niwas BEO office

मध्‍य प्रदेश के मंडला में बीईओ कार्यालय निवास में 45 लाख का घोटाला उजागर हुआ है। मामले में 3 बीईओ, 5 क्लर्क समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानें पूरा मामला

BHOPAL. मध्यप्रदेश के मंडला के निवास में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर का हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है। यहां कंप्यूटर ऑपरेटर ने 11 लोगों के साथ मिलकर मृत कर्मचारियों के नाम का वेतन और भत्ते का भुगतान करा दिया। सभी ने मिलकर 45 लाख रूपए का घोटाला किया है। अब मामले का खुलासा होने के बाद शिक्षा विभाग ने 5 क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

45 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में राज्य वित्तीय आसूचना इकाई (SFIC) की शुरुआती जांच के बाद केस दर्ज किया है। SFIC को ट्रेजरी विभाग से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के ऑफिस के कुछ संदिग्ध लेनदेन का पता चला था। जिसके बाद हैरान करने वाला मामला सामने आया।

कंप्यूटर ऑपरेटर ने किया खेल

जांच में सामने आया कि साल 2018 से 2024 के बीच अलग-अलग निजी खातों में 45 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए थे। मृत कर्मचारियों के नाम पर वेतन निकाला गया था। ये पैसा दूसरे निजी खातों में ट्रांसफर किया गया था। यहां तक कि स्कॉलरशिप का पैसा भी एक ही व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया था। इस बड़े घोटाले में प्रमुख भूमिका अस्थायी कंप्यूटर ऑपरेटर सतीश बर्मन की सामने आई है। सतीश बर्मन पर आरोप है कि वह लंबे समय से मृत कर्मचारियों का वेतन अपने रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर रहा था। भुगतान में भारी गड़बड़ी पाई गई है। ट्रेजरी के ज्वॉइंट डायरेक्टर सहित अन्य टीमों ने 5 महीनों तक मामले की जांच की। इसके बाद अब शिक्षा विभाग की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

जांच के बाद घोटाले का पर्दाफाश

SFIC के लिए पत्र के जांच शुरू हुई और करीब 45 लाख के घोटाले का पर्दाफाश हुआ। जांच में पाया गया कि कंप्यूटर ऑपरेटर सतीश बर्मन अगस्त 2020 से एक मृत सहायक शिक्षक का वेतन अपने और अपनी पत्नी के खातों में ट्रांसफर कर रहा था। उसने अपने एक और रिश्तेदार के अकाउंट में भी पैसा ट्रांसफर किया। इसके साथ ही अन्य मदों के भुगतान में भारी गड़बड़ी पाई गई। इसके अलावा, स्कॉलरशिप का पैसा टीचर्स के खातों में डाला गया, बोर्ड को दी जाने वाली संबद्धता फीस दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी गई।

मंडला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निवास ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पिछले 5 सालों में 45 लाख रुपए के गबन की शिकायत मिली थी। कंप्यूटर ऑपरेटर सतीश बर्मन, पूर्व और वर्तमान बीईओ और 5 क्लर्कों समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिनकी मामले में लापरवाही और संलिप्तता पाई गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • निवास बीईओ ऑफिस में घोटाला
  • मंडला में 45 लाख रूपए का घोटाला
  • Scam of 45 lakh in Mandla
  • निवास शिक्षा विभाग घोटाला
  • मृत शिक्षक की सैलरी का घोटाला
  • 5 क्लर्क समेत 11 लोगों पर केस
  • मंडला क्राइम न्यूज
मानसून की विदाई के साथ MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: कहीं तेज धूप, तो कहीं हल्की बारिश और गुलाबी ठंड की दस्तक

By Amresh Kushwaha

मानसून की विदाई के साथ MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: कहीं तेज धूप, तो कहीं हल्की बारिश और गुलाबी ठंड की दस्तक
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए

By Sanjay Gupta

इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार