भोपाल, इंदौर के बाद अब प्रदेश के इन जिलों में बदला स्कूलों का समय

Sourabh Bhatnagar | Dec 13, 2024, 09:29 IST
Share
thesootr
thesootr

दिसंबर की शुरुआत ठंडी हवाओं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हुई है। इससे उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गिरते तापमान और शीतलहर के चलते मध्य प्रदेश के कई जिलों में स्कूल टाइमिंग बदली गई है।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, और पंजाब समेत कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। गिरते तापमान और शीतलहर के चलते मध्य प्रदेश के कई जिलों में स्कूल टाइमिंग बदली गई है। यह कदम बच्चों को सुबह की ठंड से बचाने के लिए उठाया गया है।

बर्फबारी और बारिश से गिरा पारा

दिसंबर की शुरुआत ठंडी हवाओं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, और दिल्ली में हल्की बारिश के साथ हुई है। इससे उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने ठंड से बचाव के लिए बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

ग्वालियर में स्कूलों और आंगनबाड़ियों का समय बदला

whatsapp_image_2024-12-12_at_6.25.40_pm
whatsapp_image_2024-12-12_at_6.25.40_pm


कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए ग्वालियर के भी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल, सीबीएसई और आईसीएसई स्कूल अब सुबह 9 बजे से संचालित होंगे। यह बदलाव 16 दिसंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक लागू रहेगा। वहीं आंगनबाड़ियों का समय भी बदलकर सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कर दिया गया है। यह कदम छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए उठाया गया है यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों पर भी लागू होगा।

मंदसौर: स्कूल अब 9 बजे से शुरू

thesootr
thesootr


मध्य प्रदेश के मंदसौर में शीतलहर के चलते सभी शासकीय और अशासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से कर दिया गया है। कलेक्टर अदिति गर्ग ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

सीधी: नर्सरी से 8वीं तक बदले समय

सीधी जिले में भी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने स्कूलों का समय बदला है। नर्सरी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से 3 बजे तक संचालित होंगी। हालांकि, सीनियर कक्षाओं के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

शाजापुर और मंडला: स्कूल समय में बदलाव

शाजापुर और मंडला जिलों में बढ़ती ठंड को देखते हुए नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से शुरू होगा। कलेक्टर ऋजु बाफना ने आदेश जारी कर शीतलहर से बचाव के लिए यह फैसला लिया।

भोपाल, इंदौर और रीवा में भी बदले समय

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर और रीवा में भी गिरते तापमान को देखते हुए स्कूलों की समय सारणी में बदलाव किया गया है। इंदौर में भी प्रभारी कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल सुबह 9 बजे के बाद ही लगेंगे। यह आदेश सभी सरकारी, गैर सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए है। दरअसल, ठंड के मौसम में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, इसलिए इस दौरान उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है। इसलिए संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ि
ि


FAQ

  1. मध्य प्रदेश में स्कूलों का नया समय क्या है?
    नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल अब सुबह 9 बजे से संचालित होंगे।
  2. किस जिलों में स्कूल टाइमिंग बदली गई है?
    मंदसौर, सीधी, शाजापुर, मंडला, भोपाल, इंदौर और रीवा में समय बदला गया है।
  3. सीनियर क्लास के लिए क्या समय बदला है?
    फिलहाल सीनियर कक्षाओं का समय पूर्ववत रखा गया है।
  4. मौसम विभाग की क्या सलाह है?
    ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।
  5. स्कूल का समय क्यों बदला गया है?
    बच्चों को सुबह की ठंड और शीतलहर से बचाने के लिए समय में बदलाव किया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • change in MP school timings
  • भोपाल
  • School timings changed in Bhopal
  • ग्वालियर
  • सीधी
  • Mandsaur
  • शाजापुर
  • मध्यप्रदेश में शीतलहर
  • मध्यप्रदेश के कई शहरों में शीतलहर
  • mandla
  • इंदौर न्यूज हिंदी
  • School timing
  • मध्य प्रदेश स्कूल
  • MP School Timing Changed
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा