प्रशासन का आदेश : रविवार को खुलेंगे स्कूल, सोमवार को रहेंगे बंद

Sandeep Kumar | Published:
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-20T200616.518
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-20T200616.518

सावन महीने में उज्जैन में रविवार यानी कल 21 जुलाई को स्कूल खुलेंगी, जबकि सोमवार को स्कूलों में छुट्टी रहेगी। काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में भी सावन की पूरे महीने सोमवार को छुट्टी रहेगी, जबकि रविवार को स्कूल खुले रहेंगे...

उज्जैन में सावन महीने के पहले सोमवार को बाबा महाकाल प्रथम नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इसको लेकर कक्षा पहली से 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। यानी अब कल रविवार 21 जुलाई को स्कूल खुलेंगे और 22 जून सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे। इसके लिए आदेश मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल के पत्र में जारी किए गए। वहीं उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में भी जिला प्रशासन ने सावन के पूरे महीने के सोमवार को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। यहां पर सोमवार की जगह पर रविवार को स्कूल खुलेंगे।

उज्जैन जिला प्रशासन ने ये दिया आदेश

उज्जैन जिला प्रशासन के आदेश में बताया गया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में दिनांक 20 जुलाई 2024 शनिवार एवं दिनांक 21 जुलाई 2024 रविवार को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कारण 21/07/2024 रविवार का अवकाश नहीं होगा। महाकालेश्वर भगवान की श्रावण सोमवार की प्रथम सवारी के मद्देनजर उज्जैन नगर निगम क्षेत्र के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए दिनांक 22/7/2024, सोमवार को अवकाश घोषित किया जाता है।

8431aea7c6c86a4a424d56a12bed8b57b4113ad7f4a021fa81ff8104b85fcbf3
8431aea7c6c86a4a424d56a12bed8b57b4113ad7f4a021fa81ff8104b85fcbf3


रविवार को खुलेंगे स्कूल

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 21 जुलाई 2024 रविवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसलिए रविवार का अवकाश नहीं रहेगा इस दिन स्कूलों को खुला रखा गया है।

वाराणसी में पूरे महीने सोमवार को छुट्टी

सनातन धर्म का सबसे पवित्र महीना सावन 22 जुलाई 2024 से शुरू हो रहा है। सावन शुरू होने से पहले वाराणसी जिले के प्रशासन ने सावन महीने में सोमवार को सभी स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। वहीं, रविवार को स्कूल खोले जाएंगे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आम जनता की सुविधा के लिए यह फैसला लिया है। काशी विश्वनाथ धाम मंदिर में होने वाली भीड़ के चलते यह फैसला लिया गया है। इससे बच्चों को सोमवार को ट्रैफिक जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गोदौलिया से मैदागिन तक नो व्हीकल जोन रहेगा, जो रविवार रात 10 बजे से अगले दिन सोमवार रात 12 बजे तक रहेगा। पिछले साल भी वाराणसी प्रशासन ने सोमवार को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया था। क्योंकि सावन के सोमवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम मंदिर में दर्शन करने पहुंचते हैं।

95f951b8-a76
95f951b8-a76


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr


Tags:
  • उज्जैन में रविवार को खुलेंगे स्कूल
  • उज्जैन में सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल
  • वाराणसी में पूरे सावन सोमवार छुट्टी
  • वाराणसी में रविवार को खुलेंगे स्कूल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर