खरगोन में SDM की गाड़ी ने कार को मारी टक्कर! 2 लोगों की मौत, पांच घायल
Raj Singh | Nov 17, 2024, 10:10 IST
thesootr
मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा हादसा हुआ है, जहां एसडीएम की कार दूसरे वाहन से टकरा गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई है जबकि पांच लोग बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले डायवर्सन रोड पर रविवार सुबह एक स्कॉर्पियो और ईको वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में दो की मौत हो गई है और पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो सेंधवा एसडीएम की बताई जा रही है। हादसे में स्कॉर्पियो चालक बुरी तरह घायल हुआ है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सड़क पर पैर रखते ही गर्दन तक धंस गई महिला, JCB से निकाला, जानें हैरान करने वाला मामला
खबरों की मानें तो ईको कार में सवार लोग बुरहानपुर में शादी समारोह में जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में स्कॉर्पियो चालक भी घायल हुआ है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर एसडीएम बीएस कलेश भी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। वहीं इस पूरे घटनाक्रम की जांच में पुलिस जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो सेंधवा एसडीएम की बताई जा रही है। हादसे में स्कॉर्पियो चालक बुरी तरह घायल हुआ है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ईको गाड़ी डायवर्जन रोड से जवाहर मार्ग की तरफ मुड़ रही थी, जबकि स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से गायत्री मंदिर से बावड़ी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान दोनों गाड़ियां आपस में टकरा गईं और इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए।
जांच में जुटी पुलिस
FAQ
- हादसा कब और कहां हुआ?
यह हादसा रविवार सुबह मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के डायवर्सन रोड पर हुआ, जहां स्कॉर्पियो और ईको गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। - हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए?
इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। - हादसा कैसे हुआ और इसकी जांच कौन कर रहा है?
हादसा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और डायवर्सन रोड से मुड़ रही ईको गाड़ी के बीच हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और एसडीएम भी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari