सिंगरौली में एसडीएम ने महिला कर्मचारी से बंधवाने जूते के फीते, CM मोहन यादव का एक्शन, SDM को हटाया

Pratibha Rana | Jan 25, 2024, 16:59 IST
Share
सिंगरौली में एसडीएम ने महिला कर्मचारी से बंधवाने जूते के फीते, CM मोहन यादव का एक्शन, SDM को हटाया
सिंगरौली में एसडीएम ने महिला कर्मचारी से बंधवाने जूते के फीते, CM मोहन यादव का एक्शन, SDM को हटाया

मध्यप्रदेश में एक बार फिर अफसरशाही का मामला सामने आया है। एसडीएम को महिला कर्मचारी जूते पहना रही है। दो दिन पुराने घटनाक्रम की तस्वीर अब सामने आई है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक महिला से जूते के फीते बंधवाने वाले एसडीएम पर गाज गिर गई है। सीएम मोहन यादव ने संज्ञान लेते हुए एसडीएम को तत्काल हटाने के निर्देश दे दिए। दरअसल सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें चितरंगी एसडीएम असवान राम चिरावन एक महिला से जूते के फीते बंधवाते दिख रहे हैं। मामले ने तूल पकड़ा तो सीएम मोहन यादव ने एसडीएम को हटाने के निर्देश जारी कर दिए। हालांकि एसडीएम ने सफाई देते हुए कहा कि मेरे पैर में चोट थी इसलिए महिला कर्मचारी ने उनकी मदद की थी।

महिला कर्मचारी ने SDM को पहनाए थे जूते

जानकारी के मुताबिक महिला से जूते के फीते बंधवाने का मामला 22 जनवरी का है। सिंगरौली के चितरंगी में जब अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का प्रसारण चल रहा था, उसी वक्त महिला ने एसडीएम असवन राम चिरावन को जूते पहनाए। चिरावन जिले की चितरंगी विकासखंड में एसडीएम पद पर कार्यरत हैं। चितरंगी विद्यालय में राज्य मंत्री राधा सिंह की मौजूदगी में ये फोटो वायरल हुआ है।

CM मोहन यादव का सख्त एक्शन

महिला से जूते के फीते बंधवाने वाले मामले में सीएम मोहन यादव ने एक्शन लेते हुए एसडीएम को हटाने के निर्देश जारी कर दिए है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- सिंगरौली जिले के चितरंगी में एसडीएम द्वारा एक महिला से उनके जूते के फीते बंधवाने का मामला सामने आया है, जो अत्यंत निंदनीय है। इस घटनाक्रम को लेकर एसडीएम को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। हमारी सरकार में नारी सम्मान सर्वोपरि है।

Screenshot 2024-01-25 120328.png
Screenshot 2024-01-25 120328.png

ये बोली महिला कर्मचारी

इस मामले में महिला ने कहा कि 'एसडीएम सर को जूते पहनने में परेशानी हो रही थी। घुटने मोड़ने में दिकक्त होने की वजह से उनकी मदद की थी। एसडीएम चिरावन जब अपना जूता पहन रहे थे, तो मदद के तौर पर मैंने उनके जूते के लेस बांध दिए थे। महिला ने कहा मुझसे एसडीएम सर की तकलीफ देखी नहीं गई, उन्होंने तो देखा भी नहीं था। मैंने सोचा कि एसडीएम लेस बांधते वक्त कहीं गिर न जाए, इसलिए मैंने सिर्फ उनकी मदद की थी।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • Female Employee Wore Shoes to SDM
  • SDM arrogance in Singrauli
  • SDM bureaucracy in Singrauli
  • SDM got shoe laces tied by female employee
  • SDM Aswan Ram Chirawan
  • सिंगरौली में एसडीएम का रौब
  • सिंगरौली में एसडीएम की अफसरशाही
  • एसडीएम ने महिला कर्मचारी से बंधवाए जूते के फीते
  • एसडीएम असवन राम चिरावन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती