मेट्रोमोनियल साइट पर हुई मुलाकात के बाद एसडीएम निशा नापित ने ग्वालियर के रहने वाले मनीष शर्मा से की थी शादी

The Sootr | Jan 29, 2024, 19:15 IST
Share
 मेट्रोमोनियल साइट पर हुई मुलाकात के बाद एसडीएम निशा नापित ने ग्वालियर के रहने वाले मनीष शर्मा से की थी शादी
मेट्रोमोनियल साइट पर हुई मुलाकात के बाद एसडीएम निशा नापित ने ग्वालियर के रहने वाले मनीष शर्मा से की थी शादी

पुलिस के मुताबिक सबूत के आधार पर पति मनीष शर्मा के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

मारुतराज, BHOPAL. डिंडौरी जिले के शहपुरा में पदस्थ महिला एसडीएम निशा नापित की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। हत्यारा कोई और नहीं एसडीएम का पति ही है। वही पति जिससे निशा ने लव मैरिज की थी। मीडिया रिपोर्ट्स में निशा की बहन नीलिमा के हवाले से बताया गया है कि उसकी बहन ने 2020 में ग्वालियर निवासी मनीष शर्मा से शादी की थी। दोनों की मुलाकात मेट्रोमोनियल साइट पर हुई थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। नीलिमा का कहना है कि उन्हें तो बाद में पता चला कि निशा ने शादी कर ली थी।

पैसों के लिए करता था परेशान: नीलिमा का कहना है कि मनीष के कई लोगों से संबंध हैं। वो पैसे को लेकर निशा को प्रताड़ित करता था। वह कोई काम-धंधा भी नहीं करता था।

पति को नहीं बनाया नॉमिनी: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुरुआती जांच में ये सामने आया था कि निशा ने अपने सरकारी दस्तावेज और बैंक डिटेल में पति की जगह बहन नीलिमा और उसके बेटे स्वप्निल का नाम बतौर नॉमिनी दिया है। सामान्य तौर पर विवाहित महिलाएं पति का नाम देती हैं।

SDM.jpg
SDM.jpg

सबूत छिपाए, लेकिन नहीं छिपा राज: एसडीएम निशा नापित की रविवार दोपहर को मौत हो गई थी। एसडीएम के पति मनीष शर्मा ने पहले बताया था कि सीने में दर्द उठने के बाद उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर रत्नेश द्विवेदी ने बताया कि निशा को जब अस्पताल लाया गया था, उससे चार-पांच घंटे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। डीआईजी बालाघाट मुकेश श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि सबूत को छिपाने के लिए पति ने घटना के बाद कपड़ों को वाशिंग मशीन में धुलने डाला और सुखाया भी था।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम: पुलिस का कहना है कि आरोपी पति रविवार को शराब पीकर घर आया और एसडीएम पत्नी से झगड़ा करने लगा। झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने एसडीएम पत्नी के मुंह पर तकिया रखकर दबा दिया, जिससे उनकी सांस रुक गई और मौत हो गई।पुलिस ने मनीष शर्मा (45) के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस और भी बिंदुओं पर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Tags:
  • एसडीएम निशा नापित
  • एमपी में एसडीएम की हत्या
  • SDM Nisha Napit
  • SDM murdered in MP
  • एसडीएम निशा नापित ने की थी लव मैरिज
  • एसडीएम निशा नापित की पति ने की हत्या
  • एसडीएम हत्याकांड का खुलासा
  • पति ने अफसर पत्नी का किया मर्डर
  • एसडीएम का हत्यारा पति
  • SDM Nisha Napit had a love marriage
  • SDM Nisha Napit's husband murdered
  • SDM murder case revealed
  • husband murdered officer wife
  • SDM's killer husband
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती