डिंडौरी जिले के शहपुरा में पदस्थ महिला एसडीएम की हत्या का राज खुला, मुलाकात मेट्रोमोनियल साइट पर हुई मुलाकात के बाद की थी शादी
The Sootr | Jan 29, 2024, 19:25 IST
डिंडौरी जिले के शहपुरा में पदस्थ महिला एसडीएम की हत्या का राज खुला, मुलाकात मेट्रोमोनियल साइट पर हुई मुलाकात के बाद की थी शादी
एसडीएम के पति मनीष शर्मा ने पहले बताया था कि सीने में दर्द उठने के बाद उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था।
भोपाल. डिंडौरी जिले के शहपुरा में पदस्थ महिला एसडीएम निशा नापित की हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। हत्यारा कोई और नहीं एसडीएम का पति ही है। उसने तकिए से मुंह दबाकर पत्नी की हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक सबूत के आधार पर पति मनीष शर्मा (45) के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस और भी बिंदुओं पर आरोपी से पूछताछ कर रही है।
सबूत छिपाए, लेकिन नहीं छिपा राज
एसडीएम निशा नापित की रविवार दोपहर को मौत हो गई थी। एसडीएम के पति मनीष शर्मा ने पहले बताया था कि सीने में दर्द उठने के बाद उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर रत्नेश द्विवेदी ने बताया कि निशा को जब अस्पताल लाया गया था, उससे चार-पांच घंटे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। डीआईजी बालाघाट मुकेश श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि सबूत को छिपाने के लिए पति ने घटना के बाद कपड़ों को वाशिंग मशीन में धुलने डाला और सुखाया भी था।
दोनों में होता था विवाद
एसडीएम की बहन नीलिमा के अनुसार 2020 में निशा ने ग्वालियर निवासी मनीष शर्मा से शादी की थी। दोनों की मुलाकात मेट्रोमोनियल साइट पर हुई थी। निशा ने शादी कर ली थी। हम लोगों को बाद में जानकारी लगी थी। निशा एक बार हमसे मिलने घर आई तो पति भी साथ में था। मंडला में पोस्टिंग के दौरान भी दोनों के बीच खूब विवाद हुआ था। तत्कालीन एसपी ने दोनों को समझाइश दी थी।

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA