ब्रिज निर्माण की खुदाई के दौरान मिट्टी में दबने से तीन मजदूरों की मौत

Ravi Singh | Dec 23, 2024, 20:13 IST
Share
Sehore Budni bridge construction 3 workers died
Sehore Budni bridge construction 3 workers died Photograph: (the sootr)

बुदनी के सियागहन गांव में पुलिया की रिटर्निंग वॉल का निर्माण चल रहा था। निर्माण के लिए दूसरी पुलिया के पास चार मजदूर मिट्टी खोद रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी ढह गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई।

नफीस खान, सीहोर के बुदनी में सियागहन गांव के पास 22 दिसंबर को बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा था। शाम को कुछ मजदूर पुल बनाने के लिए मिट्टी खोद रहे थे। इसी दौरान 4 मजदूर अंदर दब गए। मजदूरों के दबे होने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने एक मजदूर को घायल हालत में बाहर निकाला जबकि 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा

यह हादसा कैसे हुआ, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि शियाघान में पुल निर्माण का काम चल रहा था। इस दौरान पास में ही मिट्टी की खुदाई की जा रही थी। तभी अचानक मिट्टी नीचे की ओर धंसने लगी। मजदूर कुछ समझ पाते इससे पहले ही 4 लोग मिट्टी के नीचे दब गए, जिससे यह हादसा हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एक मजदूर को बचाया

मरने वाले मजदूरों में करण (18), रामकृष्ण उर्फ ​​रामू (32), भगवान लाल शामिल हैं। जबकि घायल की पहचान वीरेंद्र (25) के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचा। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया लेकिन तब तक 3 मजदूरों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद एक मजदूर को जिंदा बचा लिया गया। घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

क्यों खरीदें 2025 का कैलेंडर, जब TheSootr दे रहा त्योहार और तिथि की सटीक जानकारी

शाहगंज थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि सियागहन गांव में एक निर्माण स्थल पर चार मजदूर निर्माण के लिए दूसरी पुलिया के पास मिट्टी खोद रहे थे। तभी अचानक मिट्टी धंस गई और पहले से बनी सड़क की रिटेनिंग वॉल का स्लैब गिर गया। इसमें चार मजदूर दब गए और वहां अफरा-तफरी मच गई। तुरंत जेसीबी मशीनों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। इसमें एक मजदूर को सुरक्षित बचा लिया गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर 3 मजदूरों को काफी मशक्कत के बाद भी नहीं बचाया जा सका।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Sehore News
  • मध्य प्रदेश
  • Air Accident News
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • budni
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती