ब्रिटिश सरकार सीहोर के सेठ को लौटाएगी कर्ज, नोटिस के बाद मांगे डॉक्यूमेंट
Jitendra Shrivastava | Aug 06, 2026, 19:07 IST
Photograph: (THESOOTR)
BHOPAL. सीहोर के नगर सेठ जुम्मालाल परिवार को ब्रिटिश सरकार से जवाब मिला है। प्रथम विश्वयुद्ध में दिए 35 हजार के कर्ज पर अब आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
समझें क्या है पूरा मामला...
- सीहोर के सेठ का कर्ज सौ साल बाद लौटाएगी ब्रिटिश सरकार।
- जुम्मालाल परिवार को यूके सरकार से आया बड़ा जवाब।
- प्रथम विश्वयुद्ध का 35 हजार का कर्ज, अब मिलेगा हिसाब।
- पुराने दस्तावेज खुले तो सामने आई सौ साल पुरानी कहानी।
- ब्रिटिश हुकूमत का कर्ज चुकाने का रास्ता हुआ साफ।
सौ साल पुरानी कहानी सामने आई
उनके अनुसार प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान यानी 1917 में यह कर्ज दिया गया था। उस समय ब्रिटिश सरकार भारत पर शासन कर रही थी। युद्ध के दौरान भारतीय सैनिक बड़ी संख्या में ब्रिटिश सेना में भर्ती हुए थे। इन सैनिकों के राशन, पानी और अन्य खर्चों के लिए सरकार को पैसों की जरूरत थी।
इसी वजह से ब्रिटिश हुकूमत ने भारत से करोड़ों रुपए जुटाए। यह राशि वार लोन के रूप में ली गई थी। उसी समय सीहोर के नगर सेठ जुम्मालाल परिवार ने भी 35 हजार रुपए दिए थे।
पुराने दस्तावेज मिलने से खुला राज
दस्तावेज मिलने के बाद परिवार ने इस मामले को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। उन्होंने अपने अधिवक्ता श्रीयांश रानीवाल से संपर्क किया।
ब्रिटिश सरकार को भेजा गया नोटिस
परिवार ने इसमें 1917 के दस्तावेजों का हवाला भी दिया। नोटिस भेजने के बाद परिवार जवाब का इंतजार कर रहा था। कुछ दिन पहले उन्हें यूके सरकार से जवाब मिला है।
ब्रिटिश सरकार ने दिया सकारात्मक जवाब
यह दस्तावेज गिल्ट रजिस्ट्रार को भेजे जाने हैं। गिल्ट रजिस्ट्रार वह विभाग है जो सरकारी ऋण से जुड़े रिकॉर्ड संभालता है। परिवार का कहना है कि वे जल्द सभी दस्तावेज तैयार कर भेजेंगे।
आगे क्या होगा
यह मामला सीहोर के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। यह दिखाता है कि सौ साल पुराने दस्तावेज भी आज कितने काम आ सकते हैं। परिवार की यह पहल स्थानीय इतिहास को भी सामने लाती है।
ये खबरें भी पढ़ें...
सीहोर का व्यवसायी ब्रिटिश सरकार को भेजेगा कानूनी नोटिस: 1917 का 35 हजार का कर्ज अब बनेगा करोड़ों का हिसाब
समग्र पोर्टल पर सेंधमारी का मामला विधानसभा पहुंचा, अब तीसरी वेबसाइट का खुलासा
प्रमोशन में आरक्षण: सरकार के डाटा पर सामान्य वर्ग खड़े करेगा सवाल
उच्च शिक्षा विभाग का रिलोकेशन फर्जीवाड़ा: कॉलेजों में पोर्टल पर भरे पद खाली, खाली पद दिख रहे भरे
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari