कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री सीपी शेखर का निधन

Jitendra Shrivastava | Mar 15, 2024, 19:51 IST
Share
THESOOTR
पूर्व गृहमंत्री सीपी शेखर का निधन।

सीपी शेखर ब्राह्मण नेता होने के बाद भी वह कांग्रेस में दलित, पिछड़े वर्ग की राजनीति करते थे और उनके काफी करीब थे। कमलनाथ के सीएम रहते हुए और फिर सरकार गिरने के बाद भी उनके लिए संगठन में लगातार काम करते रहे...

संजय गुप्ता, INDORE. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी शेखर का निधन शुक्रवार दोपहर को हो गया। अंतिम यात्रा 16 मार्च को सुबह दस बजे निज निवास 518 खातीवाला टैंक इंदौर से रीजनल पार्क मुक्तिधाम जाएगी। उनके जाने के साथ ही इंदौर में कांग्रेस की लगातार मैदानी राजनीति करने वाले दिग्गज नेताओं की अग्रिम पंक्ति खत्म हो गई। वह कांग्रेस के स्वर्गीय महेश जोशी व स्वर्गीय सुरेश सेठ की तरह पहली पंक्ति के नेता रहे हैं। इन दोनों का भी निधन हो चुका है। शेखर लंबे समय से अस्वस्थ थे और चार मार्च से वह चोइथराम अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें लंग्स इन्फेक्शन हुआ था। हालत ज्यादा खराब होने पर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर भी रखा गया, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

कांग्रेस के हर सीएम के साथ काम किया

अपने समय में उन्होंने कांग्रेस के लगभग हर सीएम के साथ काम किया। चाहे वह श्यामाचुरण शुक्ला हो, अर्जुनसिंह या फिर दिग्विजय सिंह। वह देवास और इंदौर विधानसभा चार से भी विधायक रहे हैं। उन्होंने गृहमंत्री, उद्योग मंत्री जैसे पद संभाले हैं तो विविध बोर्ड, मंडल में भी रहे हैं।

सत्ता और संगठन दोनों की राजनीति की

सीपी शेखर ने कांग्रेस की सत्ता और संगठन दोनों की राजनीति की। ब्राह्मण नेता होने के बाद भी वह कांग्रेस में दलित, पिछड़े वर्ग की राजनीति करते थे और उनके काफी करीब थे। कमलनाथ के सीएम रहते हुए और फिर सरकार गिरने के बाद भी उनके लिए संगठन में लगातार काम करते रहे। इंदौर में नर्मदा लाने के लिए चले आंदोलन में भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की थी।

Tags:
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता
  • सीपी शेखर का निधन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती