एसडीओपी पूजा पांडे हिरासत में, 11 पर FIR, सिवनी हवाला केस में बड़ा एक्शन
Sourabh Bhatnagar | Oct 14, 2025, 13:11 IST
seoni-hawala-loot-CASE-police-officers-sdop-pooja-pandey
सिवनी के हवाला मनी लूट मामले में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। SDOP पूजा पांडे और टीआई अर्पित भैरम समेत 11 पुलिसवालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 6 लोग फरार हैं।
सीएम के निर्देश के बाद एसडीओपी पूजा पांडे सहित पांच पुलिसवाले हिरासत में
एसडीओपी पूजा पांडे हिरासत में ले ली गई हैं। इसके अलावा 4 अन्य पुलिसकर्मियों को भी हिरासत में लिया गया है। शेष छह पुलिसवाले फरार हैं।
इससे पहले पुलिस ने हवाला के पैसे लेकर जा रहे आरोपियों पर ही केस दर्ज किया था। इसके बाद सवाल उठने लगे थे कि जब लूट का आरोप खुद पुलिसकर्मियों पर है, तो उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? इन सवालों और बढ़ते दबाव के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद हरकत में आए। उन्होंने SDOP पूजा पांडे और 11 पुलिसवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।
मध्यप्रदेश में कानून सबके लिए समान है।
सिवनी हवाला मनी लूट प्रकरण में एसडीओपी समेत 11 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। 5 को हिरासत में लिया गया है।
कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
प्रदेश में सुशासन और कानून व्यवस्था सर्वोपरि है : CM… https://t.co/uensMV9beu
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 14, 2025
क्या है सिवनी हवाला कांड
सूचना ये थी कि एक क्रेटा कार (नंबर एमएच-13 ईके-3430) में हवाला के 3 करोड़ रुपए कटनी से महाराष्ट्र के जालना ले जाए जा रहे हैं। इसके बाद एसडीओपी पूजा पांडे ने अपने गनमैन और कुछ भरोसेमंद स्टाफ के साथ टीम बनाई और निकल पड़ीं।
उधर, पास के बंडोल थाने के टीआई अर्पित भैरम भी अपनी सरकारी गाड़ी से इस ऑपरेशन में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। रात करीब 1:30 बजे सिवनी के पास सीलादेही इलाके में पुलिस की दोनों टीमों ने मिलकर उस क्रेटा कार को घेरकर रोक लिया।
आरोप है कि अफसरों ने शख्स से करीब 3 करोड़ रुपए जब्त किए थे। वहीं, रिपोर्ट में जब्ती केवल एक करोड़ 45 लाख रुपए दिखाए। यही नहीं आरोपी को भी बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया। इसकी जानकारी वरिष्ठ अफसरों को भी नहीं दी।
अगले दिन व्यापारी पैसे की जानकारी लेने थाना पहुंचा। उसके साथ पूरे दिन टालमटोल की गई। जब बात आला अधिकारियों तक पहुंची, तब 1.5 करोड़ रुपए वापिस कर दिए। मामले में DGP ने इन सबके पीछे जिम्मेदार अधिकारी पूजा पांडे (SDOP) को निलंबित कर दिया। साथ ही घटना में शामिल पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की।
इनको किया गया था सस्पेंड
- पूजा पांडे, एसडीओपी, सिवनी
- अर्पित भैरम, उप निरीक्षक और थाना प्रभारी बंडोल, सिवनी
- चंद्रकिशोर सिरामे, लखनवाड़ा थाना प्रभारी
- माखन, प्रधान आरक्षक 203, एसडीओपी कार्यालय, सिवनी
- रविन्द्र उईके, प्रधान आरक्षक 447, रीडर-एसडीओपी कार्यालय, सिवनी
- जगदीश यादव, आरक्षक 803, एसडीओपी कार्यालय सिवनी
- योगेन्द्र चौरसिया, आरक्षक 306, एसडीओपी कार्यालय सिवनी
- रितेश, आरक्षक 582 ड्राइवर, एसडीओपी कार्यालय सिवनी
- नीरज राजपूत, आरक्षक 750 थाना बण्डोल, सिवनी
- केदार, आरक्षक 610 गनमैन-एसडीओपी सिवनी
- सदाफल, आरक्षक 85, गनमैन-एसडीओपी सिवनी
ऐसे चली पूरी जांच
13 अक्टूबर को IG प्रमोद वर्मा खुद सिवनी पहुंचे और हवाला कारोबारियों के खिलाफ दर्ज मामलों में गड़बड़ियों का पता लगाया। उन्होंने जांच की जिम्मेदारी जबलपुर ASP क्राइम जितेंद्र सिंह को सौंप दी और पुलिस के सीनियर अफसरों को कारण बताओ नोटिस भेजे।
इसके बाद पुलिस महकमे में यह चर्चा तेज हो गई कि कुछ आरोपी पुलिसवालों को बचाया जा रहा है। आखिरकार मंगलवार को SDOP समेत 11 पुलिसवालों के खिलाफ डकैती-अपहरण की FIR दर्ज की गई।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA