महिला की शिकायत के बाद टेंशन में प्रिंसिपल की हार्ट अटैक से मौत, कर्मचारियों का भड़का गुस्सा

Vikram Jain | Mar 29, 2025, 22:35 IST
सांकेतिक फोटो
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की दिल का दौरा पड़ने से असामयिक मृत्यु हो गई। कर्मचारियों का आरोप है कि एक महिला की फर्जी शिकायत के कारण उन्हें मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी मौत हुई।

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद प्रिंसिपल की दिल का दौरा पड़ने से असामयिक मौत हो गई। इस घटना के बाद जिलेभर में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। कर्मचारियों का कहना है कि 181 हेल्पलाइन पर एक महिला की शिकायत के कारण प्रिंसिपल मानसिक तनाव में थे, जिससे उनकी मौत हुई। अब कर्मचारियों ने महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले में परिवार का आरोप है कि झूठी शिकायत के कारण वे बहुत टेंशन में थे।



जानें पूरा मामला

सिवनी में लखनादौन निवासी शासकीय हाईस्कूल करनपुर के प्राचार्य मोहनलाल साहू की 27 मार्च को हार्ट अटैक से असामयिक मौत हो गई। उनके निधन के बाद शासकीय कर्मचारी और शिक्षक संगठन बेहद आक्रोशित हो गए हैं। उनका कहना है कि एक महिला ने 181 हेल्पलाइन पर मोहनलाल साहू के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था, गलत शिकायत की वजह से प्रिंसिपल पर मानसिक दबाव पड़ा और वे तनाव में आ गए थे।



ये खबर भी पढ़ें...



एमपी के इस गांव में आधे से ज्यादा लड़के कुंवारे, लड़की देने को कोई तैयार नहीं, जानें चौंकाने वाली वजह



प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग

मामले में कड़ी नाराजगी जताते हुए टीचर्स और कर्मचारी संगठनों ने शुक्रवार को लखनादौन के तहसीलदार और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि 181 हेल्पलाइन का गलत इस्तेमाल हो रहा है, जिसके कारण सरकारी कर्मचारी मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। कर्मचारियों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि फर्जी शिकायतों की गहन जांच की जाए और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।



ये खबर भी पढ़ें...



केंद्र सरकार ने बढ़ाया और 2% महंगाई भत्ता, MP में 3 फीसदी DA वृद्धि के इंतजार में लाखों कर्मचारी



झूठी शिकायत से तनाव में थे मोहनलाल साहू

बताया जा रहा है कि गणतंत्र दिवस के दिन ध्वजारोहण के दौरान शासकीय हाईस्कूल करनपुर के प्राचार्य मोहनलाल साहू को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद जबलपुर में उनका इलाज किया गया था। जिसके बाद वे ठीक हो गए। लेकिन 23 मार्च को महिला ने फिर से मामले में शिकायत कर दी। इसके बाद टेंशन में 27 मार्च को प्राचार्य की मौत हो गई। मामले में परिवार का कहना है कि महिला के आरोप झूठे हैं, शिकायत पूरी तरह झूठी थी। मोहनलाल साहू अपने कार्य के प्रति हमेशा समर्पित रहते थे।



ये खबर भी पढ़ें...



युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले, MP के आंकड़े चौंकाने वाले, जानें वजह



मामले की जांच जुटी पुलिस पुलिस

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और महिला शिकायतकर्ता पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में पूरी निष्पक्षता से कार्रवाई की जाएगी।



ये खबर भी पढ़ें...



बेटी के साथ डेयरी पर खड़े युवक को आया हार्ट अटैक, बेसुध होकर गिरा और मौत



5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ सिवनी जिले के शासकीय हाईस्कूल करनपुर के प्रिंसीपल मोहनलाल साहू की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु।



✅ महिला द्वारा 181 हेल्पलाइन पर की गई शिकायत को कारण बताते हुए कर्मचारियों का मानसिक उत्पीड़न का आरोप।



✅ कर्मचारियों ने महिला पर ब्लैकमेलिंग और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाकर एफआईआर की मांग की।



✅ 181 हेल्पलाइन का गलत इस्तेमाल कर अधिकारियों और कर्मचारियों को मानसिक तनाव में डालने की बात।



✅ पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और महिला शिकायतकर्ता पर आरोपों की जांच की जा रही है।क से मौत | Seoni News | सिवनी न्यूज | Heart Attack | झूठी शिकायतें



Tags:
  • Heart Attack
  • शिक्षा विभाग
  • मध्य प्रदेश
  • Seoni News
  • हार्ट अटैक से मौत
  • सिवनी न्यूज
  • प्रिंसिपल
  • झूठी शिकायतें
  • 181 हेल्पलाइन