बिल्ला पालने के लिए रखे नौकर ने कारोबारी को किया बेहोश, चुराए 1.5 करोड़
Sanjay Gupta | Dec 15, 2024, 12:06 IST
thesootr
कारोबारी मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक बिल्ला पाल रखा है, बिल्ला अकेले रहने पर डिप्रेशन में आता था। इसलिए इसकी देखभाल के लिए ही नेपाली नौकर थापा को रखा था।
इंदौर में हाल के समय की सबसे बड़ी चोरी की वारदात हुई है। यह घटना रियल एस्टेट कारोबारी अनीस मोहम्मद के साथ उनके ही नौकर ने की है। इसके लिए नौकर ने उन्हें खाने में 4-5 दिन से थोड़ी-थोड़ी बेहोशी की दवा दी और फिर आराम से घर पर हाथ साफ किया। यहां तक कि घर की थार गाड़ी भी चुराकर ले गया, जो बाद में एक जगह खड़ी हुई मिली। यह नौकर कारोबारी ने अपने घर में रखे बिल्ले की देखभाल के लिए रखा था।
कारोबारी मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक बिल्ला पाल रखा है, बिल्ला अकेले रहने पर डिप्रेशन में आता था, इसलिए इसकी देखभाल के लिए ही नेपाली नौकर थापा को रखा था। नौकर अभी 14 दिन पहले ही आया था। इसने इतने दिनों में सभी जानकारी निकाल ली। मोहम्मद घर में अकेले रहते हैं। पत्नी महू और बेटा देहरादून में है।
आरोपी नौकर दीपेश एक दिसंबर से काम पर लगा था और उसे महू की सिक्योरिटी एजेंसी के हेमंत पंवार ने रखवाया था। लेकिन कारोबारी ने थापा का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। चोरी के बाद आरोपी थापा ने एजेंसी वालों को फोन तक कर दिया कि वह अब यहां काम नहीं करेगा। एजेंसी की टीम जब कारोबारी के घर पहुंची तो घर अस्त व्यस्त मिला और कारोबारी मोहम्मद बेहोश मिले। नशा इतना तेज था कि वह 24 घंटे तक बेहोश रहे।
यह सब चुरा ले गया चोर
चोर घर से कार के साथ ही 79 लाख के जेवर, 19 लाख की नकदी और 10 लाख की घड़ियां व अन्य सामान ले गया है। चोरी करने वाले नौकर का नाम दीपेश थापा है, जिसने दोस्त को बुलाकर साथ में इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कारोबारी को लगातार बेहोशी की दवा देने के कारण गुरुवार को बेहोशी आई तो थापा ने ही उन्हें पकड़कर सुलाया। इसके बाद घर का सामान साफ किया। घर के सभी सीसीटीवी की ड्राइव पानी की बाल्टी में डाल दी, लेकिन एक कैमरा अलग कनेक्ट था। इसमें उसकी चोरी की वारदाता रिकार्ड हो गई।
इस तरह की घटना
एजेंसी के जरिए रखवाया, लेकिन पुलिस सत्यापन नहीं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari