Equal Day and Night 2024 : 23 सितंबर को दिन और रात होंगे बराबर, सूर्य दक्षिणी गोलार्ध और तुला राशि में करेगा प्रवेश

Raj Singh | Sept 22, 2024, 13:21 IST
Share
the sootr
the sootr

23 सितंबर के बाद सूर्य दक्षिणी गोलार्ध और तुला राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के दक्षिणी गोलार्ध में आने से उत्तरी गोलार्ध में किरणों की तीव्रता कम होने लगेगी। इस घटना को शंकु यंत्र और नाड़ी यंत्र की सहायता से देखा जा सकेगा।

23 सितंबर को दिन और रात बराबर होते हैं। इस घटना को शरद संपात भी कहा जाता है। 23 सितंबर के बाद सूर्य दक्षिणी गोलार्ध और तुला राशि में प्रवेश करेगा। अब उत्तरी गोलार्ध में दिन धीरे-धीरे छोटे होने लगेंगे और रातें बड़ी होने लगेंगी। 23 सितंबर को सूर्य विषुवत रेखा पर लंबवत होगा। सूर्य के विषुवत रेखा के लंबवत होने के कारण दिन और रात की अवधि 12-12 घंटे के बराबर होती है।

अब छोटे होने लगेंगे दिन...

उज्जैन स्थित शासकीय वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त बताते हैं कि 23 सितंबर को सूर्य दक्षिणी गोलार्ध और सायन तुला राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य की परिक्रमा दक्षिण दिशा में शून्य अंश 16 मिनट 56 सेकंड पर होगी। जबकि सायन तुला राशि में सूर्य की स्थिति शून्य अंश 28 सेकंड पर होगी। सूर्य के दक्षिणी गोलार्ध में प्रवेश करने से उत्तर दिशा में दिन धीरे-धीरे छोटे और रातें बड़ी होने लगेंगी, यह क्रम 21 दिसंबर तक जारी रहेगा।

आरपी गुप्त आगे बताते हैं कि कि 21 दिसंबर को भारत समेत उत्तरी गोलार्ध में दिन सबसे छोटा और रात सबसे लंबी होगी। 24 सितंबर से सूर्य के दक्षिणी गोलार्ध में प्रवेश करने के कारण उत्तरी गोलार्ध में सूर्य की किरणों की तीव्रता धीरे-धीरे कम होने लगेगी, जिससे ठंड का मौसम शुरू हो जाएगा।

23 सितंबर की घटना को इस यंत्र से देख सकेंगे

23 सितंबर की घटना को शासकीय जीवाजी वेधशाला में शंकु यंत्र एवं नदीवलय यंत्र के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से देखा जा सकता है। इस दिन शंकु की छाया दिनभर सीधी रेखा (विषुवत रेखा) में घूमती नजर आएगी। 23 सितंबर से पहले नदीवलय यंत्र के उत्तरी वृत्ताकार भाग पर सूर्य की रोशनी पड़ती थी। 23 सितंबर को उत्तरी एवं दक्षिणी वृत्ताकार भाग में से किसी पर भी सूर्य की रोशनी नहीं पड़ेगी।

24 सितंबर से अगले छह महीने (20 मार्च तक) नाडिवलय यंत्र के दक्षिणी गोलार्ध पर सूर्य की रोशनी रहेगी। इस प्रकार, हम नाडिवलय यंत्र के माध्यम से सूर्य के अर्धगोलाकार परिवर्तन को सीधे देख सकते हैं। इसी तरह, 23 सितंबर को चंद्रमा और बृहस्पति के मिलन की खगोलीय घटना दिखाई देगी। सोमवार को रात 11 बजे के बाद हम बृहस्पति को चंद्रमा के पास देख सकते हैं। इसे देखने के लिए किसी यंत्र की आवश्यकता नहीं है। आप बृहस्पति को चंद्रमा के नीचे चमकते हुए देखेंगे।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • sharad sampat
  • शरद सम्पात
  • equal day and night 2024
  • दिन-रात बराबर 2024
  • विषुवत रेखा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि