ग्वालियर में किडनैप मासूम मुरैना में मिला, गोद में लेकर घर तक छोड़ने गए IG-DIG
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार सुबह 8 बजे 6 साल के शिवाय गुप्ता का अपहरण कर लिया गया था। घटना उस वक्त हुई जब उसकी मां उसे स्कूल छोड़ने जा रही थी। अचानक, बाइक सवार अपहरणकर्ताओं ने उनकी आंखों में मिर्ची झोंककर शिवाय को जबरन उठा लिया और फरार हो गए।
इस घटना से पूरा शहर सकते में आ गया और पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। ग्वालियर समेत मुरैना और भिंड जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया, और बच्चे को जल्द से जल्द खोजने के लिए व्यापक सर्च अभियान चलाया गया।
खबर यह भी...
12 घंटे में बच्चे की सकुशल बरामदगी
खबर यह भी...
बच्चे की घर वापसी पर जश्न
शिवाय के सकुशल मिलने की खबर फैलते ही उसके घर में जश्न का माहौल बन गया। घर के बाहर ढोल-नगाड़े बजाए गए और जमकर आतिशबाजी की गई।
जैसे ही शिवाय अपने माता-पिता से मिला, पूरा परिवार भावुक हो गया। माता-पिता ने बेटे को गले लगाकर आंसू बहाए और ईश्वर का धन्यवाद किया। उन्होंने पुलिस, मीडिया और स्थानीय लोगों का आभार जताते हुए कहा कि "हमारा कन्हैया घर वापस आ गया।"
कोई दुश्मनी नहीं फिर भी क्यों हुआ किडनैप?
शिवाय के पिता राहुल गुप्ता ने कहा कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था और उन्हें नहीं पता कि उनके बेटे को क्यों अगवा किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि एक साल पहले उनके बड़े बेटे को भी इसी तरह मिर्ची झोंककर अगवा करने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह नाकाम रही थी।
शिवाय के शरीर पर चोट के निशान पाए गए, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपहरणकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट भी की थी। हालांकि, बच्चा अभी भी डरा हुआ है और ज्यादा कुछ नहीं बोल रहा है। पुलिस इस मामले में और गहराई से जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री ने जारी किया वीडियो
ग्वालियर पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा, "मुझे यह बताते हुए संतोष हो रहा है कि शिवाय गुप्ता सकुशल बरामद हो गया है। मैंने पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि अगर बच्चे को खरोंच भी आई तो अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।"
आरोपियों की तलाश जारी
ग्वालियर पुलिस अब पूरी तरह से अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी पर ध्यान केंद्रित कर रही है। एडिशनल एसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की टेक्निकल टीम जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करेगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक