तांत्रिक ने मासूम को आग पर लटकाया, चेहरा समेत दोनों आंख की कॉर्निया जली, मचा हड़कंप
Raj Singh | Mar 15, 2025, 14:23 IST
SHIVPURI
मध्य प्रदेश में वैसे तो विंध्य क्षेत्र से अंधविश्वास की खबरें सामने आती हैं, लेकिन इस बार शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र में एक मासूम अंधविश्वास की भेंट चढ़ा।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिले के कोलारस क्षेत्र में एक तांत्रिक ने 6 महीने के बच्चे को आग पर उल्टा लटका दिया, जिसकी वजह से मासूम बच्चे का चेहरा बुरी तरह जल गया। उसकी दोनों आंखों की कॉर्निया जल गई। बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि घटना 13 मार्च को कोलारस में हुई।
ये भी खबर पढ़ें... परिवार को करोड़पति बनाने आया था तांत्रिक, खुद लखपति बनकर भागा
पुलिस के मुताबिक, बच्चे के माता-पिता आरोपी को बचाने की कोशिश कर रहे थे। उनका कहना था कि बच्चा चाय बनाते समय आग की चपेट में आ गया। एसपी अमन सिंह राठौर ने गांव के कोटवार जनवेद परिहार को फरियादी बनाकर मामला दर्ज कराया है।
जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश चतुर्वेदी ने बताया कि घटना में बच्चे की दोनों आंखों का कॉर्निया जल गया है। बच्चे की रोशनी वापस आएगी या नहीं यह अगले 72 घंटे में पता चलेगा। फिलहाल उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए डॉ. गिरीश चतुर्वेदी ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ये भी खबर पढ़ें... तांत्रिक बोला रूठी हैं लक्ष्मीजी, तो फिजियोथेरेपिस्ट ने चुरा ली मूर्ति
कोलारस एसडीओपी विजय सिंह यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्चे को आग और धुएं में उल्टा लटकाने वाले तांत्रिक रघुवीर धाकड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जा रही है।
झाड़-फूंक के नाम पर...
जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे महिला 6 महीने के मासूम मयंक को तांत्रिक रघुवीर धाकड़ के पास लेकर गई। वह कुछ दिनों से बीमार था। झाड़-फूंक के नाम पर रघुवीर ने बच्चे के दोनों पैर पकड़कर उसे आग पर उल्टा लटका दिया। उल्टा लटकाने की वजह से आग की लपटों से बच्चे का चेहरा जल गया और आंखों में धुआं भर गया। घटना के तुरंत बाद बच्चे की मां उसे शिवपुरी जिला अस्पताल लेकर पहुंची। हालांकि, पूरे मामले की जानकारी आज सामने आई है।
आरोपी को बचाने की कोशिश कर रहे माता-पिता
बच्चे की आंखों की रोशनी वापस आना मुश्किल
ये भी खबर पढ़ें... तांत्रिक बोला रूठी हैं लक्ष्मीजी, तो फिजियोथेरेपिस्ट ने चुरा ली मूर्ति
आरोपी की तलाश जारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari