शिवपुरी में पति ने कलेक्टर से की इच्छामृत्यु की मांग, पत्नी देती है झूठे आरोप में फंसाने की धमकी

Amresh Kushwaha | Jun 25, 2025, 15:56 IST
shivpuri-husband-request-death-wish
शिवपुरी में एक पति ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर कलेक्टर से इच्छा मृत्यु की मांग की। उसने कहा कि पत्नी झूठे आरोप लगाकर उसे फंसाने की धमकी देती है।

शिवपुरी जिले में कलेक्टर की जनसुनवाई में एक चौंकाने वाली शिकायत आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी से परेशान होकर कलेक्टर को अपनी व्यथा साझा की। महल सराय पुरानी शिवपुरी का निवासी इशाक खान ने बताया कि उसकी पत्नी फरजाना कई महीनों से घर नहीं आ रही है। फरजाना मायके या अन्य स्थानों पर रहकर उसे लगातार परेशान कर रही है। शाकिर ने शिकायत की कि जब भी वह पत्नी को अपने पास बुलाता है, तो वह नहीं आती। साथ ही, उसे दहेज एक्ट और अन्य झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देती है।



ये खबर भी पढ़िए...अंगारों पर चले सहायक शिक्षक, कहा- समायोजन करें या हमें इच्छामृत्यु दें



पति को पत्नी से जान का खतरा

कई बार कर चुका खुदकुशी की कोशिश

शाकिर ने बताया कि वह अपनी परेशानियों से उबरने के लिए पहले खुदकुशी करने का प्रयास कर चुका है। उसने जहर खाया था और हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन वह बच गया। उसने कलेक्टर से अपील की कि उसकी समस्याओं का समाधान किया जाए, वरना उसकी इच्छामृत्यु की मांग पूरी की जाए। शाकिर ने कहा कि जैसे देशभर में कई पति अपनी पत्नियों के झूठे आरोपों और प्रताड़ना से परेशान हो रहे हैं, उसी स्थिति में फंसा हुआ हुं। किसी दिन मेरी जान भी जा सकती है।



ये खबर भी पढ़िए...शिक्षक आंदोलन : शिक्षकों ने मांगी इच्छामृत्यु, वादा करके भूल गई मध्‍य प्रदेश सरकार



पुलिस और प्रशासन की अनदेखी

ये खबर भी पढ़िए...रेबीज मरीजों के लिए ‘इच्छामृत्यु’ की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने की सुनवाई की घोषणा



ससुर और साडू ने भी दी धमकी

शाकिर ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उसने पत्नी के माता-पिता से भी इस मुद्दे पर बात की थी। वहां से भी कोई हल नहीं निकला। ससुर और साडू ने उसे धमकियां दीं और उसे डराया, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। शाकिर का कहना है कि उसका पूरा परिवार इस मामले में अनदेखी कर रहा है। वहीं उसे अपनी सुरक्षा को लेकर लगातार डर महसूस हो रहा है।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



euthanasia | dowry act | shivpuri | कलेक्टर जनसुनवाई | Collector's public hearing | Madhya Pradesh MP News



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश
  • shivpuri
  • शिवपुरी
  • euthanasia
  • इच्छामृत्यु
  • कलेक्टर जनसुनवाई
  • Collector's public hearing
  • dowry act
  • दहेज एक्ट