शिवपुरी में शिवराज बोले- महिलाओं के अपमान से महाभारत में वंश नाश हो गया था, नीतीश कुमार को कुर्सी पर रहने का अधिकार नहीं

Jitendra Shrivastava | Nov 09, 2023, 24:00 IST
Share
शिवपुरी में शिवराज बोले- महिलाओं के अपमान से महाभारत में वंश नाश हो गया था, नीतीश कुमार को कुर्सी पर रहने का अधिकार नहीं
शिवपुरी में शिवराज बोले- महिलाओं के अपमान से महाभारत में वंश नाश हो गया था, नीतीश कुमार को कुर्सी पर रहने का अधिकार नहीं

आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवपुरी में बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र जैन के लिए आमसभा को संबोधित किया।

मनोज भार्गव, SHIVPURI. आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवपुरी में बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र जैन के लिए आमसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं पर अनर्गल टिप्पणी पर भी निशाना साधा। कमलनाथ पर कफ़न के पांच हजार रुपए छीनने का भी आरोप लगाया। चौहान ने कहा कि बीजेपी फिर से सत्ता में आती है तो "एक परिवार, एक रोजगार" दिया जाएगा। गरीब, वंचित और मध्यमवर्गीय परिवार के बच्चों को स्कूल में फीस नहीं देनी होगी। उनकी फीस मामा भरेगा। उनके सपनों को मैं मरने नहीं दूंगा।अब लखपति बेटी होगी।

कमलनाथ ने कफन के रुपए देना भी बंद कर दिए थे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर शिवराज ने कहा कि जो लोग माता, बहनों और बेटियों पर अश्लील और अमर्यादित व्यवहार करते हैं, उन्हें इस देश की जनता कभी माफ नहीं करती है। एक द्रोपदी का अपमान करने पर महाभारत हो गया था और एक बहन का अपमान करने पर कंस का विनाश हो गया था। शिवपुरी में एक आमसभा के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं का अपमान करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक मिनट भी अपनी कुर्सी पर रहने का अधिकार नहीं है।

कांग्रेस ने अभी तक इसकी आलोचना तक नहीं की

उन्होंने विधानसभा में अपमानजनक टिप्पणी की। सभा के दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि इस बेशर्मी पर नीतीश कुमार के साथ कांग्रेस खड़ी है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से पूछना चाहते हैं कि नीतीश कुमार की इस टिप्पणी पर आप क्या-क्या कहना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अभी तक इसकी आलोचना तक नहीं की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसके अलावा कहा कि मध्य प्रदेश के नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ से तो वह इस बारे में पूछना तक नहीं चाहते हैं, क्योंकि वह तो पूर्व से ही महिलाओं का अपमान करते रहे हैं।

कमलनाथ ने तो कफन के रुपए भी बंद कर दिए

शिवपुरी में आमसभा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भूल से भी प्रदेश में कांग्रेस आ गई तो लाडली बहना योजना बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मामा है तो लाडली बहना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता के आने के रास्ते पर ताला लगा दो। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की जब 15 महीने की सरकार प्रदेश में आई तो उन्होंने संबल योजना बंद कर दी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज करते हुए जब वे मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने बीजेपी सरकार की कफन के लिए पांच हजार रुपए देने वाली योजना को भी बंद कर दिया था। प्रदेश को बदहाल कर दिया। तीर्थ यात्रा योजना बंद कर दी, बच्चों को दिए जाने वाले लैपटॉप की राशि भी बंद कर दी।

केपी सिंह पर निशाना साधा

शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आमसभा के दौरान कहा कि जो पिछोर में रहते हुए कुछ नहीं कर सके अब वह शिवपुरी में बदलाव की बात कह रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र जैन को जिताएं। बीजेपी सरकार विकास के वादे पर आगे बढ़ती है बीजेपी ने जो कहा है वह किया है। डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में विकास के नए रास्ते खोले हैं।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • CM Shivraj in Shivpuri
  • insult of women
  • dynasty was destroyed in Mahabharata
  • Nitish has no right to remain on the chair
  • शिवपुरी में सीएम शिवराज
  • महिलाओं का अपमान
  • महाभारत में वंश नाश हो गया था
  • नीतीश को कुर्सी पर रहने का अधिकार नहीं
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती