टाटा वालों ने शिवराज को विमान में दी टूटी सीट, केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर जताई नाराजगी

Raj Singh | Feb 22, 2025, 12:57 IST
Share
air india
air india

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयर इंडिया की फ्लाइट में खराब सीट का सामना किया। उन्होंने इसकी शिकायत की और एयर इंडिया की सेवा पर सवाल उठाए, जिससे यात्रियों को कष्ट हो रहा है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को राजधानी भोपाल से दिल्ली जाना था, जिसके लिए उन्होंने एयर इंडिया की फ्लाइट बुक की थी। हालांकि, एयर इंडिया से केंद्रीय मंत्री की यात्रा बेहद तकलीफदायक रही। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने अपनी यात्रा का अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया और एयर इंडिया की खस्ता सेवाओं पर सवाल उठाए हैं। वहीं इस पूरे मामले पर एयरलाइन ने माफी मांगी ली है।

एयर इंडिया ने एक्स पर लिखा, आपको हुई असुविधा के लिए खेद है। कृपया निश्चिंत रहें कि हम इस मामले को ध्यान से देख रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो।

एयर इंडिया की फ्लाइट में खराब सीट मिली

दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने बताया था कि उन्होंने एयर इंडिया की फ्लाइट एआई436 में टिकट करवाया था। जब वे अपनी सीट पर पहुंचे, तो देखा कि सीट क्रमांक 8सी टूटी हुई थी और अंदर धंसी हुई थी। इसे बैठने में काफी तकलीफ हो रही थी।

विमानकर्मियों से शिकायत पर मिली चौंकाने वाली प्रतिक्रिया

जब मंत्री ने विमानकर्मियों से पूछा कि खराब सीट क्यों दी गई, तो उन्होंने बताया कि यह जानकारी पहले ही प्रबंधन को दे दी गई थी। बावजूद इसके, टिकट बेचा गया। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी कई सीटें और भी हैं।

ये भी खबर पढ़िए... शादी के बंधन में बंधे शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल, देखें खास तस्वीरें

साथ यात्रा कर रहे लोगों ने सीट बदलने का आग्रह किया

इस दौरान, अन्य यात्री शिवराज सिंह से अनुरोध करने लगे कि वह अपनी सीट बदल लें। लेकिन शिवराज सिंह ने कहा कि मैं दूसरों को तकलीफ क्यों दूं? इस पर उन्होंने फैसला किया कि इसी सीट पर यात्रा पूरी करेंगे, चाहे वह कितनी भी असहज हो।

ये भी खबर पढ़िए... शिवराज सिंह चौहान ने बेटे-बहू को दिलाया आठवां वचन, पिता ने आशीर्वाद के साथ दी यह सीख

टाटा प्रबंधन के तहत एयर इंडिया की सेवा पर सवाल

शिवराज सिंह चौहान ने टाटा समूह पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "मैंने सोचा था कि टाटा प्रबंधन के बाद एयर इंडिया की सेवा में सुधार हुआ होगा, लेकिन यह मेरा भ्रम था।" उन्होंने यह भी कहा कि यात्री से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें खराब सीट देना अनैतिक है।

क्या एयर इंडिया सुधारेगी अपनी सेवाएं?

शिवराज सिंह चौहान ने एयर इंडिया प्रबंधन से पूछा कि क्या वे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाएंगे? अब यह देखना होगा कि एयर इंडिया केंद्रीय मंत्री के इन सवालों का क्या जवाब देती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • शिवराज सिंह चौहान
  • MP
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • दिल्ली
  • एयर इंडिया
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि