शिवराज सिंह ने ली थी गैंगरेप पीड़िता की खर्चा उठाने की जिम्मेदारी, स्कूल ने भेजा 14 लाख का नोटिस

Pratibha Rana | Jan 31, 2024, 16:05 IST
Share
शिवराज सिंह ने ली थी गैंगरेप पीड़िता की खर्चा उठाने की जिम्मेदारी, स्कूल ने भेजा 14 लाख का नोटिस
शिवराज सिंह ने ली थी गैंगरेप पीड़िता की खर्चा उठाने की जिम्मेदारी, स्कूल ने भेजा 14 लाख का नोटिस

मंदसौर में जब 7 साल की लड़की के साथ गैंगरेप हुआ तो तत्कालीन सी शिवराज सिंह चौहान ने इसकी सारी जिम्मेदारी ले ली, लेकिन उसके बाद वह भूल गए।

BHOPAL. मंदसौर में जब 7 साल की लड़की के साथ गैंगरेप हुआ तो तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसकी सारी जिम्मेदारी ले ली, लेकिन उसके बाद वह भूल गए। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित बच्ची का एडमिशन अच्छे स्कूल में करवा दिया। फीस और अन्य खर्चे भगवान भरोसे छोड़ दिए, अब इतने साल बाद स्कूल ने पीड़िता के पेरेंट्स को 14 लाख का नोटिस भेजा है।

स्कूल ने भेजा पीड़िता के पिता को 14 लाख का नोटिस

जानकारी के मुताबिक पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के सीएम रहते हुए मंदसौर में रहने वाली गैंगरेप पीड़िता की पढ़ाई के सारे खर्च उठाने की घोषणा की थी, लेकिन उन्होंने अपना ये वादा पूरा नहीं किया। अब इंदौर के स्कूल ने पीड़िता के घर पर 14 लाख रुपए से ज्यादा का बकाया का नोटिस भेजा है। इसमें 2018 से 2023-24 शैक्षणिक सत्र की पढ़ाईहॉस्टल फैसिलिटी, डीजल, गैस समेत कई अन्य खर्च शामिल किए हैं। बता दें, मंदसौर की ये पीड़िता छठी और उसकी बड़ी बहन 11वीं में है।

क्या था पूरा मामला ?

दरअसल 26 जून 2018 को आसिफ और इरफान ने सात साल की स्कूली छात्रा का अपहरण कर उसके साथ गैंग रेप किया था। बच्ची को लड्डू खिलाने का लालच देकर उस वक्त अगवा किया गया था, जब वह स्कूल की छुट्टी के बाद पैदल अपने घर जा रही थी। गैंग रेप के बाद कक्षा तीन की इस छात्रा को जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से हमला भी किया गया था। बच्ची 27 जून की सुबह शहर के बस स्टैंड के पास झाड़ियों में लहूलुहान हालत में मिली थी। तत्कालीन सीएम शिवराज ने पीड़िता और उसकी बहन की पढ़ाई का खर्च सरकार की ओर से वहन करने का ऐलान किया था। कोर्ट आरोपियों को फांसी की सजा तक सुना चुका है। फिर भी पिछले साल स्कूल प्रबंधन ने पीड़िता का रिजल्ट रोक दिया। तब सीएम के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा था।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Former CM Shivraj Singh Chauhan
  • पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान
  • Mandsaur gangrape 2018
  • Mandsaur victim house notice of 14 lakh
  • Shivraj forgot his promise
  • मंदसौर गैंगरेप 2018
  • जबरन शिक्षा से रोका
  • मंदसौर पीड़िता के घर आया भेजा 14 लाख का नोटिस
  • अपने वादे से भूले शिवराज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA